
Google I/O 2025 : गूगल कल करेगा बड़ा इवेंट, अपडेटेड Gemini AI से Android 16 तक, होने वाले हैं कई बड़े ऐलान
AajTak
Google I/O 2025 इवेंट का आयोजन कल से होने जा रहा है, जिसमें कई बड़े ऐलान हो सकते हैं. दरअसल, यह कंपनी का एक बड़ा इवेंट है. इस दौरान कंपनी लेटेस्ट Android 16 से लेकर Gemini 2.5 Pro तक के नए अपडेट्स के बारे में बताएगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Google I/O 2025 की शुरुआत कल से होने जा रही है, जो 21 मई तक चलेगा. Google का यह एक बड़ा इवेंट है और इस दौरान कंपनी कई बड़े ऐलान करती है. लीक्स जानकारी के मुताबिक, इस इवेंट के दौरान अपडेटेड Gemini से लेकर Android 16 तक, काफी कुछ अनवील किया जा सकता है.
Google I/O 2025 के दौरान और भी कई अनाउंसमेंट हो सकती हैं. जिसमें Deepmind का Project Astra और AI एजेंट्स को भी अनवील किया जा सकता है.
Google I/O 2025 को ऐसे देखें लाइव
Google I/O 2025 को ग्लोबली लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इसे YouTube पर आसानी से देखा जा सकेगा. इसके अलावा Google I/O के ऑफिशियल पोर्टल पर भी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है.
यह भी पढ़ें: Google ने उड़ाया iPhone का मजाक, लीक डिजाइन को बताया कॉपी
Gemini AI को लेकर बड़े ऐलान Google I/O 2025 के दौरान Gemini AI का नया वर्जन लॉन्च हो सकता है, जिसमें नए फीचर्स और बेहतर एक्युरेसी देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग Gemini AI वर्जन को कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए तैयार किया गया है. यहां तक की कंपनी Gemini Pro और Gemini Ultra का भी ऐलान कर सकती हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












