
Google को झटका! बड़ी तैयारी में अमेरिका, कंपनी को बेचना पड़ सकता है Chrome
AajTak
Google को अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट से बड़ा झटका लग सकता है. DOJ गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट को अपना ब्राउजर Chrome बेचने के लिए मजबूर करवा सकती है. इसकी वजह गूगल के खिलाफ इस साल अगस्त में आया एक फैसला है, जिसमें अदालत ने माना है कि गूगल ने मार्केट में अपनी स्थिति का फायदा उठाया है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.
अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट गूगल पर क्रोम को बेचने के लिए दबाव बनवा सकता है. ब्लूबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, US जस्टिस डिपार्टमेंट, Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट पर Chrome ब्राउजर को बेचने का दबाव बनाने के लिए जज से कह सकता है. इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से ये जानकारी दी गई है.
इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के Android ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर भी डिपार्टमेंट महत्वपूर्ण कदम उठा सकता है. इसके अलावा जज अमित मेहता दिग्गज टेक कंपनी के लिए डेटा लाइसेंसिंग को जरूरी कर सकते हैं.
अगर ये सभी फैसले ले लिए जाते हैं, तो ये किसी भी टेक्नोलॉजी कंपनी के खिलाफ उठाया गया सबसे बड़ा कानूनी कदम होगा. अगस्त में आए एक फैसले में कोर्ट ने गूगल को एंटी-ट्रस्ट नियमों के उल्लंघन का दोषी माना था. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि गूगल ने सर्च और एडवर्टाइजमेंट मार्केट में अपने एकाधिकार का गलत फायदा उठाया है.
यह भी पढ़ें: Google चैटबॉट के बिगड़े बोल, कहा- धरती के बोझ और प्लीज मर जाओ!
कोर्ट ने कहा था, 'सभी गवाहों और सबूतों को ध्यान से देखने और समझने पर अदालत इस फैसले पर पहुंची है कि गूगल एकाधिकारवादी है और उसने अपने एकाधिकार को बनाए रखने के लिए काम किया है.'
मौजूदा ग्लोबल ब्राउजर मार्केट पर नजर डाले तो Google Chrome की 65 परसेंट की हिस्सेदारी है. वहीं Apple Safari का मार्केट शेयर 21 फीसदी है. गूगल को Android OS को लेकर भी कड़े फैसलों का सामना करना पड़ सकता है. रिपोर्ट की मानें तो गूगल को Android OS को अपनी दूसरी सर्विसेस से अलग करना होगा. इसमें सर्च और Google Play Mobile सर्विसेस हैं.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











