)
Google की डिजिटल स्ट्राइक! Play Store से हटाए गए लाखों 'जहरीले' ऐप्स; अगर आपके फोन में भी हैं, तो तुरंत करें डिलीट
Zee News
Google ने करीब 80,000 डेवलपर अकाउंट्स को हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया है. इन अकाउंट्स से जुड़े ऐप्स यूजर्स को धोखा देने, मालवेयर फैलाने और गलत सब्सक्रिप्शन में फंसाने का काम कर रहे थे. कंपनी ने साफ किया कि इन डेवलपर्स को दोबारा Play Store पर आने की इजाजत नहीं दी जाएगी.
Google ने अपने प्लेटफॉर्म Google Play Store से 17.5 लाख से ज्यादा फर्जी और संदिग्ध ऐप्स हटा दिए हैं. यह कदम 2025 में एंड्रॉयड यूजर्स की सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा एक्शन माना जा रहा है. कंपनी ने 19 फरवरी को एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि कई ऐप्स प्राइवेसी और सिक्योरिटी नियमों का उल्लंघन कर रहे थे, जिन पर सख्त कार्रवाई की गई. Google का कहना है कि यह सिर्फ ऐप हटाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन डेवलपर्स पर भी बड़ी कार्रवाई की गई जो बार-बार स्कैम और पॉलिसी तोड़ने में शामिल थे.
80 हजार डेवलपर्स पर स्थायी बैन Google ने करीब 80,000 डेवलपर अकाउंट्स को हमेशा के लिए ब्लॉक कर दिया है. इन अकाउंट्स से जुड़े ऐप्स यूजर्स को धोखा देने, मालवेयर फैलाने और गलत सब्सक्रिप्शन में फंसाने का काम कर रहे थे. कंपनी ने साफ किया कि इन डेवलपर्स को दोबारा Play Store पर आने की इजाजत नहीं दी जाएगी. यह फैसला उन यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है जो अनजाने में फेक ऐप डाउनलोड कर लेते हैं और बाद में वित्तीय या डेटा नुकसान का सामना करते हैं.
मालवेयर से भरे थे ये ऐप्स हटाए गए ज्यादातर ऐप्स में मालवेयर मौजूद था. ये ऐप्स यूजर्स का पैसा चुरा सकते थे, बिना जानकारी के पेड सब्सक्रिप्शन चालू कर देते थे, पर्सनल डेटा एक्सेस कर लेते थे या फिर प्राइवेसी को नुकसान पहुंचाते थे. Google के मुताबिक, उसकी एआई आधारित सिक्योरिटी सिस्टम Google Play Protect ने इन खतरनाक ऐप्स को पहचान लिया, इससे पहले कि वे ज्यादा लोगों के फोन तक पहुंच पाते.
2.55 लाख ऐप्स को पहले ही रोका गया Google ने यह भी बताया कि करीब 2.55 लाख ऐप्स को संवेदनशील यूजर डेटा तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया गया. यानी ये ऐप्स पूरी तरह लॉन्च होने से पहले ही सिक्योरिटी चेक में पकड़े गए. कंपनी अब एआई टूल्स की मदद से ऐप्स की शुरुआती स्टेज से ही निगरानी कर रही है. ये टूल्स ऐप डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म Android Studio और Play Store के Data Safety सेक्शन से जुड़े हुए हैं, ताकि मालवेयर, स्पायवेयर या स्कैम जैसी गतिविधियों को तुरंत पकड़ा जा सके.
फेक रिव्यू पर भी सख्ती सिर्फ ऐप्स ही नहीं, Google ने फर्जी रिव्यू और रेटिंग पर भी कार्रवाई की है. कंपनी ने 16 करोड़ से ज्यादा नकली रेटिंग और रिव्यू ब्लॉक किए हैं. इसका मकसद यह है कि यूजर्स गलत हाई रेटिंग देखकर धोखा न खाएं. फेक रिव्यू की वजह से कई बार यूजर्स ऐसे ऐप डाउनलोड कर लेते हैं जो दिखने में भरोसेमंद लगते हैं लेकिन असल में नुकसान पहुंचाते हैं.

Google Search Pakistan: T20 World Cup में खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में इस बार कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जो अब पाकिस्तानियों को भुले नहीं भूल रहा है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया. और इस जीत के असली हीरो बने युवा बल्लेबाज ईशान किशन. अब पाकिस्तान में 3 दिन से किशन की हाइट, उम्र और गर्लफ्रेंड के बारे में सर्च हो रहा है.

Ramadan 2026: रमजान में इफ्तार की शुरुआत खजूर खाकर ही क्यों करते हैं, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक वजह
Ramadan fasting Spiritual Rules: रमजान का पाक महीना इबादत का महीना है. सब्र और रूहानी सुकून पाने के लिए इस महीने में लोग इबादत के लिए खुद को समर्पित कर देते हैं. इस महीने में सहरी रोजा और इफ्तार किया जाता है. एक सवाल मन में जरूर उठता है कि लोग रोजे के बाद इफ्तार में सबसे पहले खजूर ही क्यों खाते हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

बच्चे की किडनैपिंग और गायब होने का डर खत्म! आ गए स्मार्ट जूते, बाहर कदम रखते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट
आज के समय में जब माता-पिता दोनों कामकाजी होते हैं और बच्चे स्कूल, ट्यूशन या खेल के लिए बाहर जाते हैं, तो उनकी लोकेशन जानना एक बड़ी चिंता बन जाती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इन स्मार्ट जूतों को डिजाइन किया गया है. ये जूते रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा देते हैं.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.





