)
20 लोगों की ग्रुप फोटो अब होगी एकदम परफेक्ट! Pixel 10a के AI फीचर 'Auto Best Take' ने किया कमाल; देखें नई खूबियां
Zee News
यह अब तक का सबसे पावरफुल A-सीरीज Pixel फोन है. इस फोन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स को फ्लैगशिप लेवल एआई फीचर्स, बेहतर मजबूती और लंबी बैटरी लाइफ मिले, लेकिन कीमत ऐसी रहे कि ज्यादा लोग Pixel का अनुभव ले सकें.
Google ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Pixel 10a लॉन्च कर दिया है. कंपनी का कहना है कि यह अब तक का सबसे पावरफुल A-सीरीज Pixel फोन है. इस फोन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर्स को फ्लैगशिप लेवल एआई फीचर्स, बेहतर मजबूती और लंबी बैटरी लाइफ मिले, लेकिन कीमत ऐसी रहे कि ज्यादा लोग Pixel का अनुभव ले सकें. यानी यह फोन प्रीमियम और किफायती के बीच का संतुलन बनाने की कोशिश करता है.
कीमत और उपलब्धता Pixel 10a की कीमत भारत में 49,999 रुपये रखी गई है. फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और यह 6 मार्च 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. Google का कहना है कि Pixel 10 सीरीज के फ्लैगशिप मॉडल में जो एआई फीचर्स दिए गए थे, उनमें से कई अब पहली बार A-सीरीज में लाए गए हैं. इससे कम कीमत में भी यूजर्स को एडवांस टेक्नोलॉजी का फायदा मिलेगा.
एआई फीचर्स जो बनाते हैं खास Pixel 10a का सबसे बड़ा फोकस Google AI पर है. इसमें Camera Coach नाम का फीचर दिया गया है, जो फोटो लेते समय रियल टाइम में गाइड करता है. यानी अगर फ्रेम सही नहीं है या लाइटिंग बेहतर हो सकती है, तो फोन तुरंत सुझाव देता है. इसके अलावा Auto Best Take फीचर अब 20 लोगों तक की ग्रुप फोटो में काम करता है. यह अपने आप सभी के चेहरे में सबसे बेहतर एक्सप्रेशन चुनकर एक परफेक्ट फोटो बना देता है. Pixel फोन की तरह इसमें भी नियमित Pixel Drops मिलते रहेंगे, यानी खरीदने के बाद भी समय-समय पर नए फीचर्स अपडेट के जरिए मिलते रहेंगे.
3,000 निट्स की सुपर ब्राइट डिस्प्ले Pixel 10a में 6.3 इंच की Actua डिस्प्ले दी गई है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है. कंपनी के मुताबिक, यह अब तक का सबसे ब्राइट A-सीरीज Pixel डिस्प्ले है. इसका फायदा खासतौर पर बाहर धूप में फोन इस्तेमाल करते समय मिलेगा. तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देगी और कंटेंट पढ़ने या वीडियो देखने में दिक्कत नहीं होगी. यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी है जो अक्सर आउटडोर काम करते हैं.
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग बैटरी इस बार Pixel 10a का बड़ा हाइलाइट है. इसमें 5,100mAh की बैटरी दी गई है, जो A-सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी बताई जा रही है. Google का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकता है. इसके साथ 30W वायर्ड चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. इस कीमत पर वायरलेस चार्जिंग मिलना एक खास बात मानी जा रही है.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.

Meta Smart Glasses: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर नई टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्ट ग्लास में फेशियल रिकग्निशन वाला फीचर लाने पर काम कर रही है. इसका मतलब अगर आप यह चश्मा पहनेंगे तो सामने खड़े व्यक्ति की पहचान कुछ ही सेकंड में हो सकती है. अब इसको लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है.






