)
Chaitra Navratri 2026 Date: साल 2026 में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हैं? तारीख के साथ घटस्थापना का मुहूर्त भी नोट कर लें
Zee News
Chaitra Navratri 2026 Start and End Date: हिंदू नववर्ष की पहली नवरात्रि चैत्र नवरात्रि होती हैं, जो कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से शुरू होती हैं. साल 2026 में चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हैं और अष्टमी, नवमी तिथि कब है, जानिए.
Chaitra Navratri Kab Se Hai 2026: होली खत्म होती है चैत्र नवरात्रि का इंतजार शुरू हो जाता है. हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से ही होती है. इसी दिन गुड़ी पाड़वा पर्व मनाया जाता है. चैत्र नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है. वहीं नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है. अष्टमी और नवमी तिथि को हवन और कन्या पूजन किया जाता है. फिर जवारे विसर्जित किए जाते हैं.
चैत्र नवरात्रि का आरंभ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 की सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर प्रारंभ होकर 20 मार्च की सुबह 4 बजकर 51 मिनट तक रहेगी. लिहाजा 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि का पहला दिन होगा. इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 3 मार्च को लग रहे चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर होगा असर, ज्योतिषाचार्य से जानें अपना हाल
नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना की जाती है, लिहाजा 19 मार्च 2026 को घटस्थापना की जाएगी. द्रिक पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना या घटस्थापना के लिए 2 शुभ मुहूर्त हैं. 19 मार्च की सुबह घटस्थापना का पहला मुहूर्त सुबह 06:52 बजे से 07:43 बजे तक. वहीं घटस्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:05 बजे से 12:53 बजे तक है.
यह भी पढ़ें: मंगल गोचर बनाएगा धन योग, 23 फरवरी से मेष-वृष समेत इन राशि वालों का बढ़ेगा पैसा, खरीदेंगे नई संपत्ति

बच्चे की किडनैपिंग और गायब होने का डर खत्म! आ गए स्मार्ट जूते, बाहर कदम रखते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट
आज के समय में जब माता-पिता दोनों कामकाजी होते हैं और बच्चे स्कूल, ट्यूशन या खेल के लिए बाहर जाते हैं, तो उनकी लोकेशन जानना एक बड़ी चिंता बन जाती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इन स्मार्ट जूतों को डिजाइन किया गया है. ये जूते रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा देते हैं.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.






