)
भारत में दुनिया का सबसे बड़ा बदलाव लाएगा AI, Adobe CEO शांतनु नारायण ने बताया क्यों
Zee News
Shantanu Narayen on AI: Adobe के चेयरमैन और सीईओ शांतनु नारायण ने कहा कि टेक्नोलॉजी और बड़े आबादी के दम पर भारत में AI का प्रभाव दुनिया में सबसे ज्यादा होगा. उन्होंने कहा कि एआई के जरिए हर भारतीय की पहुंच वैश्विक संसाधनों तक होगी, जिससे शिक्षा और पर्सनल मेडिसिन में क्रांति आएगी. उन्होंने सिक्योरिटी और भरोसे को एआई विकास का मूल आधार बताया.
Shantanu Narayen on AI: दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 में एडोबी के (Adobe) के चेयरमैन और सीईओ शांतनु नारायण ने भारत की AI क्षमता पर बड़ा भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि अपनी बड़ी आबादी और टेक्नोलॉजी की रफ्तार से भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में पूरी दुनिया से आगे जा सकता है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा एआई यूजर बेस वाला देश हैं. आगले कुछ सालों में भारत में AI का इस्तेमाल करने वालों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा हो सकती है. यही वजह है कि AI के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव भी यहां बड़े पैमाने पर देखने को मिलेंगे.
हर भारतीय के हाथ में होगी पूरी दुनिया शांतनु नारायण ने एआई के फ्यूचर पर चर्चा करते हुए एक बेहद क्रांतिकारी बात कही. उन्होंने कहा कि एआई के माध्यम से भारत का हर नागरिक अपने एक छोटे से डिवाइस (स्मार्टफोन) के जरिए दुनिया भर की जानकारी और संसाधनों तक पहुंच बना सकेगा. भारत पूरी दुनिया में एआई का सबसे बड़ा केंद्र होगा. इसका सबसे बड़ा फायदा पर्सनल मेडिसिन और शिक्षा के क्षेत्र में दिखेगा. कल्पना कीजिए, एक गांव में बैठा व्यक्ति एआई की मदद से वैसी ही सटीक मेडिकल सलाह पा सकेगा, जो किसी बड़े शहर के अस्पताल में मिलती है. यह डिजिटल डिवाइड को खत्म करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम साबित होगा.
यह भी पढ़ें:- airtel चीफ सुनील मित्तल का बड़ा बयान, AI को बताया इंडस्ट्री का ऑपरेशनल बैकबोन...
भारत ही क्यों है सबसे आगे? शांतनु नारायण का कहना है कि भारत के पास डेटा और यूजर्स का इतना बड़ा आधार है कि एआई मॉडल्स को यहां के हिसाब से ट्रेन करना और उनका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करना आसान होगा. इसके साथ ही भारतीयों में नई टेक्नोलॉजी को अपनाने और उसे अपनी जरूरतों के हिसाब से ढालने की अद्भुत क्षमता है. शांतनु नारायण ने आगे कहा कि भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और यहां का टैलेंट पूल एआई के प्रभाव को बाकी दुनिया के मुकाबले कहीं अधिक प्रभावशाली बना देता है.
सिर्फ AI मॉडल बनाने तक सीमित नहीं रहेगा भारत शांतनु नारायण ने कहा कि भारत सिर्फ AI मॉडल्स बनाने तक सीमित नहीं रहने वाला है. यह डेटा प्राइवेसी, सिक्योरिटी और विश्वास के मुद्दों पर भी विश्व का नेतृत्व कर सकता है. क्योंकि आज के AI दौर में टेक्नोलॉजी को लेकर सबसे बड़ा सवाल उसका यूज हा नहीं, बल्की लोगों की प्राइवेसी भरोसे से जुड़ा है. कंटेंट ऑथेंटिसिटी को उन्होंने भारत के लिए बड़ा अवसर बताया. नारायण ने कहा कि फेक कंटेंट और डीपफेक के बढ़ते खतरों के बीच भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.

Ramadan 2026: रमजान में इफ्तार की शुरुआत खजूर खाकर ही क्यों करते हैं, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक वजह
Ramadan fasting Spiritual Rules: रमजान का पाक महीना इबादत का महीना है. सब्र और रूहानी सुकून पाने के लिए इस महीने में लोग इबादत के लिए खुद को समर्पित कर देते हैं. इस महीने में सहरी रोजा और इफ्तार किया जाता है. एक सवाल मन में जरूर उठता है कि लोग रोजे के बाद इफ्तार में सबसे पहले खजूर ही क्यों खाते हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

बच्चे की किडनैपिंग और गायब होने का डर खत्म! आ गए स्मार्ट जूते, बाहर कदम रखते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट
आज के समय में जब माता-पिता दोनों कामकाजी होते हैं और बच्चे स्कूल, ट्यूशन या खेल के लिए बाहर जाते हैं, तो उनकी लोकेशन जानना एक बड़ी चिंता बन जाती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इन स्मार्ट जूतों को डिजाइन किया गया है. ये जूते रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा देते हैं.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.





