)
ईशान किशन ने पाकिस्तानियों को बनाया 'जासूस'! गूगल पर ढूंढ रहे हाइट और GF, बोले- आफरीदी के दामाद को भी नहीं बक्शा
Zee News
Google Search Pakistan: T20 World Cup में खेले गए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में इस बार कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जो अब पाकिस्तानियों को भुले नहीं भूल रहा है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया. और इस जीत के असली हीरो बने युवा बल्लेबाज ईशान किशन. अब पाकिस्तान में 3 दिन से किशन की हाइट, उम्र और गर्लफ्रेंड के बारे में सर्च हो रहा है.
Google Search Pakistan: T20 World Cup में भारत और पाकिस्तान का मैच होकर तीन दिन बीच चुके है. लेकिन पाकिस्तानियों के जहन से अभी तक भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन का खौफ है कि निकलने का नाम नहीं ले रहा है. वहां लोग पिछले तीन दिनों से गूगल पर ईशान के बारे में ही सर्च कर रहे हैं. ईशान के तूफान ने उनके अंदर ऐसा खौफ भर दिया है कि अब पाकिस्तानी हैरान है कि यह 5 फीट का लड़का कैसे पूरी टीम पर भारी पड़ गया. इससे अब आलम यह है कि पिछले तीन दिनों से पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा 'ईशान किशन' को ही सर्च किया जा रहा है.
पाकिस्तान में क्या सर्च कर रहे हैं लोग? टी-20 वर्ल्ड कप में भारत से मैच हारने के बाद पाकिस्तानी फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर उनकी पूरी अवाम ईशान किशन की मिस्ट्री को समझने की कोशिश कर रही है. वहां के लोग किशन के पर्सनल लाइफ में भी खासी दिलचस्पी ले रहे हैं. गूगल ट्रेंड्स के आंकड़े बताते है कि पाकिस्तान में लोग सिर्फ ईशान का स्कोर ही नहीं देख रहे, बल्कि उनके बारे में गहराई से छानबीन कर रहे हैं. पाकिस्तानी हैरान हैं कि इतना छोटा लड़का इतने लंबे छक्के कैसे मार लेता है. इसके लिए वो ईशान की हाइट के बारे में गूगल से पूछ रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- इंसानी दिमाग पढ़ने वाला रोबोट तैयार! मेहमानों का स्वागत भी करेगा और सामान भी ढोएगा...
कौन है ईशान की गर्लफ्रेंड? इतना ही नहीं पूरे पाकिस्तान में ईशान की पर्सनल लाइफ गर्लफ्रेंड, फैमिली, रिलिजन और नेट वर्थ जैसे कीवर्ड्स तेजी से सर्च किए जा रहे हैं. उनके रिश्तेदारों की चर्चा लाहौर से कराची तक हो रही है. पाकिस्तानी जानना चाहते हैं कि इस खिलाड़ी की कुल संपत्ति कितनी है. ईशान के बैकग्राउंड और उनके परिवार को लेकर भी जमकर सर्चिंग हो रही है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स उनकी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए लिख रहे हैं कि 'सवा 5 फीट का लड़का पूरी टीम पर भारी पड़ गया'.
40 गेंद में 77 रन, मैच बना एकतरफा आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुए मुकाबले में ईशान ने सिर्फ 40 गेंदों पर 77 रन ठोक दिए थे. उनकी इस पारी में 10 चौके और 3 लंबे छक्के शामिल थे. शुरुआत में संभलकर खेलने के बाद उन्होंने अचानक गियर बदला और पाकिस्तानी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी. उनकी पारी के दम पर भारत ने बड़ा लक्ष्य खड़ा किया, जिसे पाकिस्तान की टीम हासिल नहीं कर सकी. जिससे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. इस मैच के हीरो ईशान किशन बन गए. तब से वो पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी चर्चा का विषय बने हुए है.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.

Meta Smart Glasses: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर नई टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्ट ग्लास में फेशियल रिकग्निशन वाला फीचर लाने पर काम कर रही है. इसका मतलब अगर आप यह चश्मा पहनेंगे तो सामने खड़े व्यक्ति की पहचान कुछ ही सेकंड में हो सकती है. अब इसको लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है.






