)
अब आपका फोन पढ़ेगा आपका दिमाग! मेटा ला रहा है 'Personal Super Intelligence'; एलेक्जेंडर वांग ने भारत में किया बड़ा ऐलान
Zee News
Meta के चीफ AI ऑफिसर Alexandr Wang ने कि Meta का लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना है. उनके मुताबिक, AI सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि ऐसा टूल होना चाहिए जो सीधे समाज की सेवा करे और आम लोगों के काम को आसान बनाए.
India AI Summit 2026 में Meta के चीफ AI ऑफिसर Alexandr Wang ने कंपनी की भविष्य की रणनीति को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि Meta का लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना है. उनके मुताबिक, AI सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि ऐसा टूल होना चाहिए जो सीधे समाज की सेवा करे और आम लोगों के काम को आसान बनाए. वांग ने अपने कीनोट संबोधन में कहा कि अगर टेक्नोलॉजी को सच में समाज के लिए काम करना है, तो उसे लोगों के जीवन में गहराई से शामिल करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि Meta के पास यह बड़ा मौका है कि वह AI को हर व्यक्ति तक पहुंचाए और इसे उपयोगी बनाए.
भारत में पहले से ऐसे काम कर रहा है Meta का AI वांग ने बताया कि भारत में AI पहले ही चुपचाप डिजिटल जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. उन्होंने उदाहरण दिया कि अब कंटेंट क्रिएटर्स अपने Reels को अलग-अलग भाषाओं में अपने आप ट्रांसलेट करवा पा रहे हैं. इससे भाषा की बाधा खत्म हो रही है और क्रिएटर्स ज्यादा बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच पा रहे हैं. इसके अलावा छोटे कारोबार भी तेजी से AI अपना रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब छोटे बिजनेस मालिक बिना किसी टेक्निकल टीम के, सिर्फ अपने फोन से कुछ ही मिनटों में WhatsApp Business पर AI एजेंट तैयार कर सकते हैं. ये एजेंट ग्राहकों से बातचीत करने, सवालों के जवाब देने और यहां तक कि जनरेटिव AI की मदद से विज्ञापन बनाने में मदद कर रहे हैं. इससे मार्केटिंग पहले से ज्यादा तेज और किफायती हो गई है. वांग ने भारतीय डेवलपर्स की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि भारत के डेवलपर्स विश्व स्तर के इनोवेटर्स हैं, जो शिक्षा, सेवाओं और डिजिटल एक्सेस जैसी बड़ी सामाजिक चुनौतियों को हल करने के लिए AI का इस्तेमाल कर रहे हैं.
2026 में आएंगे Meta के नए AI मॉडल आने वाले महीनों को लेकर भी बड़ा संकेत दिया गया. Meta इस साल नई पीढ़ी के AI मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है. वांग ने बताया कि पहले मॉडल अगले कुछ महीनों में जारी किए जाएंगे. उन्होंने साफ किया कि ये मॉडल अलग से चलने वाले टूल नहीं होंगे, बल्कि Meta के प्लेटफॉर्म्स में गहराई से शामिल किए जाएंगे. यानी यूजर्स को AI का फायदा सीधे उनके रोजमर्रा के ऐप्स और डिजिटल अनुभवों में मिलेगा. कंपनी का कहना है कि पूरे साल AI की क्षमताओं में लगातार सुधार देखने को मिलेगा.
‘पर्सनल सुपर इंटेलिजेंस’ की ओर कदम वांग ने Meta के लंबे समय के विजन को “पर्सनल सुपर इंटेलिजेंस” बताया. उनके अनुसार, भविष्य का AI सिर्फ सामान्य असिस्टेंट नहीं होगा, बल्कि ऐसा सिस्टम होगा जो हर व्यक्ति को गहराई से समझे. उन्होंने कहा कि कंपनी ऐसा AI बनाना चाहती है जो आपके लक्ष्य, आपकी रुचियां और आपकी प्राथमिकताओं को समझ सके. यानी AI हर व्यक्ति के लिए अलग और निजी अनुभव देगा. यह एक जैसा समाधान नहीं होगा, बल्कि आपकी जरूरतों के अनुसार खुद को ढालेगा.
स्थानीय जरूरतों के मुताबिक AI जरूरी अपने संबोधन के अंत में वांग ने सरकारों और टेक कंपनियों के बीच सहयोग की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि AI को “वन साइज फिट्स ऑल” मॉडल में नहीं बनाया जा सकता. भारत और ग्लोबल साउथ के देशों के लिए AI को उनकी भाषाओं, संस्कृतियों और आर्थिक जरूरतों के अनुसार डिजाइन करना जरूरी है. अगर टेक्नोलॉजी को स्थानीय चुनौतियों के मुताबिक ढाला जाएगा, तभी वह सच में समाज और व्यक्तियों के लिए उपयोगी साबित होगी. Meta का यह विजन दिखाता है कि आने वाले समय में AI सिर्फ एक फीचर नहीं रहेगा, बल्कि हर भारतीय की डिजिटल जिंदगी का अहम हिस्सा बन सकता है.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







