)
AI के दौर में वही लीडर बनेगा.. जो खुद को बदलेगा, Wipro चेयरमैन ने बताया- क्यों जरूरी है इंसानी दिमाग?
Zee News
Wipro Chairman AI Summit 2026: AI समिट में विप्रो चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने कहा कि AI की सफलता के लिए पुराने सिस्टम को बदलना और डेटा को व्यवस्थित करना जरूरी है. उन्होंने जोर दिया कि टेक्नोलॉजी चाहे कितनी भी एडवांस हो जाए, आखिरी फैसले और भरोसे के लिए इंसान की समझ हमेशा अनिवार्य रहेगी.
Wipro Chairman AI Summit 2026: टेक वर्ल्ड में आज के समय में चारो तरफ सिर्फ एक शोर है और वो है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का. लेकिन क्या आने वाले समय में AI ही सभी काम करेगा? तो इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने इसका जवाब दिया है. प्रेमजी ने कहा कि AI के दौर में असली लीडर वही बनेगा जो बदलाव को अपना लोगा. लेकिन याद रहे कि मशीनों के इस समंदर में लोगों की समझ और विवेक ही उसको डूबने से बचाएगा.
पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगी नई टेक्नोलॉजी समिट में रिशद प्रेमजी ने कंपनियों और संगठनों को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अगर आपके पास लीगेसी सिस्टम है और आपका डेटा बिखरा हुआ है, तो दुनिया का बड़े से बड़ा AI भी आपके किसी काम नहीं आएगा. प्रेमजी ने कहा कि AI को सफल बनाने के लिए सबसे पहले हमें अपने पुराने सिस्टम को अपडेट करना होगा. जब तक डेटा का सही क्यूरेशन और उसका इंटीग्रेशन नहीं होगा, तब तक AI सिर्फ एक खिलौना बनकर रह जाएगा. उससे आप कोई काम नहीं कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें:- दूध पीने की उम्र में लिखी AI पर किताब! जानिए कौन है AI Summit में छाने वाला रणवीर
जो खुद मोर्चे पर खड़ा हो वहीं लीडर अक्सर कंपनियां टेक्नोलॉजी तो ले आती हैं, लेकिन बड़े अधिकारी उससे दूर रहते हैं. प्रेमजी ने कहा कि AI के क्षेत्र में वही लीडर सफल हो रहे हैं, जो खुद इस पूरी प्रक्रिया और निर्णय से सीधे जुड़े हुए हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि नई टेक्नोलॉजी को लाकर बस छोड़ देना काफी नहीं है. अब लोगों को उसे अपनी वर्क-प्रोसेस का हिस्सा बनाना होगा.
मशीनों के पास 'दिल' नहीं, इसलिए इंसान जरूरी समिट में विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने जो सबसे खास बत कही वह थी 'ह्यूमन-इन-द-लूप'. उनके कहने का सीधा सा मतलब है कि टेक्नोलॉजी कितनी भी एडवांस हो जाए. लेकिन उसका अंतिम फैसला हमेशा से इंसान का होना चाहिए. बिना ह्यूमन इंटेलिजेंस के AI का फैसला बेकार है. क्योंकि AI कभी भी मानवीय संवेदनाओं और भावनाओं की जगह नहीं ले सकता है. जब तक AI के फैसलों को इंसानी फिल्टर से नहीं गुजारा जाता, तब तक वे पूरी तरह भरोसा करने लायक नहीं होते हैं. रिशद प्रेमजी ने कहा कि मशीनें कोड समझती हैं, भावनाएं नहीं. किसी बिजनेस डील या टीम मैनेजमेंट में मानवीय संवेदना की जरूरत आज भी है और कल भी बनी रहेगी. क्या सही है और क्या गलत, यह तय करने का काम हमेशा से इंसान का रहा है और आगे भी रहेगा.

बच्चे की किडनैपिंग और गायब होने का डर खत्म! आ गए स्मार्ट जूते, बाहर कदम रखते ही मोबाइल पर आएगा अलर्ट
आज के समय में जब माता-पिता दोनों कामकाजी होते हैं और बच्चे स्कूल, ट्यूशन या खेल के लिए बाहर जाते हैं, तो उनकी लोकेशन जानना एक बड़ी चिंता बन जाती है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए इन स्मार्ट जूतों को डिजाइन किया गया है. ये जूते रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा देते हैं.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.






