)
आपके रोजाना फ्री ChatGPT इस्तेमाल का पेमेंट कौन कर रहा? होश उड़ा देगी OpenAI के खर्च की डिटेल
Zee News
ChatGPT हर हफ्ते 800–900 मिलियन यूजर्स को सर्विस देता है. वही OpenAI सालाना करीब $17 बिलियन खर्च करता है, जो 35 मिलियन पेमेंट करने वाले यूजर्स से होने वाले सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू से कहीं ज्यादा है.
Free ChatGPT OpenAI: 2026 की शुरुआत ले लेकर अबतक ChatGPT का डेटाबेस हर हफ्ते दुनियाभर के करीब 80 से 90 करोड़ एक्टिव यूजर्स को सर्विस देता है. जिसमें से करीब 35 मिलियन सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट करते हैं. वहीं ज्यादातर लोग इस प्लेटफॉर्म को बगैर पैसा दिए फ्री सर्विस का यूज करते हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि इसका खर्चा कैसे निकलता है. वो भी तब जबकि ChatGPT ने लॉन्च के सिर्फ दो महीने में 100 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा छू लिया था.
इतनी ज्यादा ग्रोथ वाला बिजनेस ऑपरेट करने में लागत बहुत आती है, समय भी लगता है. हर हफ्ते करोड़ों यूजर्स को सपोर्ट करने के लिए एक बड़े कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत पड़ती है. किसी यूजर के महज गुड मॉर्निंग या थैंक्यू लिख देने से ऑपरेटिंग खर्च इतने बढ़ जाते हैं कि आप अंदाजा नहीं लगा सकते. इसलिए OpenAI ने अपने बिजनेस रोडमैप को बदल दिया है.
2023 में, टेक्नोलॉजी रिसर्च फर्म सेमीएनालिसिस के अनुमान के मुताबिक ChatGPT को ऑपरेट करने में हर दिन लगभग करीब 7 करोड़ रुपये का खर्च आता है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा हार्डवेयर और इंफरेंस कॉस्ट का होता है. तब ChatGPT कैलकुलेशन GPT-3 इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित थी और अनुमान था कि सिस्टम को 3600 से ज्यादा सर्वर इसके वर्किंग मॉडल को मजबूती देने के लिए काफी होंगे. आगे कहा गया कि GPT-4 की लागत और ज्यादा होगी. क्योंकि यूजर्स बहुत तेजी से बढ़े हैं. OpenAI से मिली जानकारी के मुताबिक उसका सालाना बर्न रेट अब लगभग 17 अरब डॉलर पहुंच गया है. इस हिसाब से कंपनी को अभी 2030 तक मुनाफे की उम्मीद नहीं है.
इस साल की शुरुआत में, एक सोशल मीडिया यूजर ने जब ये सवाल पूछा कि यूजर्स जब बिना वजह प्लीज या थैंक्यू तो इसकी कितनी कीमत कंपनी को किस तरह चुकानी पड़ती है क्योंकि सामने वाले के लिए यह फ्री होता है, लेकिन जवाब देने में कंपनी के बिजली बिल कितना बढ़ जाता है. उस समय OpenAI के चीफ एग्जीक्यूटिव सैम ऑल्टमैन ने मुस्कुराते हुए कहा, 'करोड़ों डॉलर सही जगह खर्च हुए. भले ही उनके जवाब में मजाक था, लेकिन इसने एक गंभीर सवाल की इशारा किया कि दुनिया में सबसे ज्यादा यूज होने वाले AI सिस्टम में से एक ChatGpt को ऑपरेट करने में कितना खर्च आता है, और OpenAI इसके लिए पेमेंट करने की प्लानिंग कैसे कर रहा है?
यही ओपन एआई चीफ सैम ऑल्टमैन ने 19 फरवरी को भारत में एआई समिट 2026 के अपने संबोधन में कहा- भारत AI अपनाने में नंबर-1 है. इससे देश में नई और बेहतर नौकरियां पैदा होंगी.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.

Meta Smart Glasses: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर नई टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्ट ग्लास में फेशियल रिकग्निशन वाला फीचर लाने पर काम कर रही है. इसका मतलब अगर आप यह चश्मा पहनेंगे तो सामने खड़े व्यक्ति की पहचान कुछ ही सेकंड में हो सकती है. अब इसको लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है.






