)
सावधान! कहीं आपका नंबर भी तो नहीं होने वाला बंद? TRAI के नए AI रूल पर JIO-Airtel और VI ने खड़े किए हाथ
Zee News
TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.
TRAI New Rules 2026: देश में बढ़ते स्पैम कॉल और फेक मैसेज की समस्या को लेकर सख्ती की तैयारी चल रही है. इसके लिए टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) अब एक ऐसा 'ब्रह्मास्त्र' चलाने की तैयारी कर रहा है, जिससे स्पैम कॉल करने वालों की छुट्टी हो जाएगी. लेकिन TRAI के इस नियम से पहले बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जैसे एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया ने कहा है कि किसी भी मोबाइल नंबर को सिर्फ शक के आधार पर ब्लॉक करना सही तरीका नहीं है. कंपनियों का मानना है कि इससे आम ग्राहकों को बेवजह परेशानी उठानी पड़ सकती है.
क्या है TRAI का नया 'मास्टर प्लान'? दरअसल, TRAI एक ऐसा नियम लाने पर विचार कर रहा है जिसमें बिना किसी शिकायत के भी आपका मोबाइल नंबर बंद किया जा सकता है. इसके लिए बस AI का एक इशारा काफी होगा. अब तक यह नियम था कि जब तक कोई यूजर किसी नंबर की शिकायत नहीं करता, तब तक उस पर कार्रवाई नहीं होती थी. लेकिन TRAI अब इसे पूरी तरह से बदलने का मन बना लिया है. नए प्रस्ताव के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियों के AI बेस्ड सिस्टम अगर किसी नंबर को संदिग्ध (Suspected Spam) के रूप में मार्क करते हैं, तो उस नंबर को तुरंत ब्लॉक या डिस्कनेक्ट कर दिया जाएगा. इस नियम के बाद अब शिकायतों का इंतजार नहीं होगा. AI खुद तय करेगी कि किसका नंबर चालू रहेगा और किसका बंद. इसको लेकर ही कंपनियां विरोध कर रही है.
यह भी पढ़ें:- AI का नया ग्लोबल हेडक्वार्टर बना भारत! जानें पिछली 3 समिट में क्या रही कहानी?...
कंपनियों ने क्यों जताई चिंता? TRAI के इस सख्त रुख पर जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने चिंता जाहिर की है. कंपनियों का कहना है कि सिर्फ AI के भरोसे नंबर बंद करना खतरे से खाली नहीं होगा. उनका कहना है कि AI कभी-कभी जरूरी कॉल्स (जैसे बैंक की ओर से वेरिफिकेशन कॉल या डिलीवरी बॉय का फोन) को भी स्पैम समझकर ब्लॉक कर सकता है. इससे आम यूजर्स को भारी परेशानी हो सकती है. वहीं अगर किसी सही यूजर का नंबर गलती से बंद हो गया, तो वह कोर्ट जा सकता है, जिसके बाद टेलीकॉम कंपनियों के लिए कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती है. इसके साथ बिना किसी ठोस सबूत या शिकायत के नंबर काटना ग्राहकों के अधिकारों का उल्लंघन भी माना जा सकता है.
हर दिन ब्लॉक हो रहे हैं 40 करोड़ स्पैम! TRAI के आंकड़ों के अनुसार, टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही AI का इस्तेमाल कर रही हैं और हर दिन लगभग 40 करोड़ स्पैम कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक या फ्लैग किया जा रहा है. इसके बावजूद स्कैमर्स नए-नए तरीके ढूंढ ले रहे हैं. यही वजह है कि TRAI अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाना चाहता है.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.

Meta Smart Glasses: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर नई टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्ट ग्लास में फेशियल रिकग्निशन वाला फीचर लाने पर काम कर रही है. इसका मतलब अगर आप यह चश्मा पहनेंगे तो सामने खड़े व्यक्ति की पहचान कुछ ही सेकंड में हो सकती है. अब इसको लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है.






