)
चश्मा है या 'रामू काका', ट्रांसलेशन से लेकर करता है रिकॉर्डिंग; क्या है Sarvam Kaze, जिसे पहने दिखे PM मोदी
Zee News
Sarvam Kaze AI glasses: भारत में चल रही India AI Impact Summit 2026 में दुनिया नए-नए चमत्कार देख रही है. क्या देसी और क्या विदेशी जो भी इस मंच पर आया उसने आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस के नए-नए फीचर्स और आयाम दिखाकर सबको हैरान कर दिया.
Sarvam Kaze AI Smartglasses: इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 (India AI Impact Summit 2026) में दुनिया नए-नए चमत्कार देख रही है. क्या देसी और क्या विदेशी जो भी इस मंच पर आया उसने आर्टिफिशियल इंजेलिजेंस के नए-नए फीचर्स दिखाकर सबको हैरान कर दिया. इस समिट में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और दुनिया की टॉप एआई कंपनियों के सीईओज की मौजूदगी भारत की बढ़ती ताकत का अहसास करा रही है. समिट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक खास चश्मा पहने नजर आए तो लोग उसकी यूएसपी यानी खासियत जानने के लिए अपने फोन में मौजूद AI प्लेटफार्म खंगालने लगे. ये खास चश्मा कौन सी कंपनी बनाती है. आप इसे कब मंगवा सकेंगे, ऐसे तमाम जिज्ञासाओं को शांत करते हैं, इस आर्टिकल में.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी AI इम्पैक्ट समिट 2026 में एक साई-फाई मूवी जैसा स्लीक डिवाइस पहने नजर आए, दरअसल ये डिवाइस कुछ और नहीं बल्कि एक खास चश्मा है, जिसे बनाने वाली कंपनी ने अपने स्मार्ट ग्लासेस को Sarvam Kaze नाम दिया है. पीएम मोदी के ऊपर ये डिवाइस जंच रही है. इसका टीजर हाल ही में लॉन्च हुआ में दिख रहे स्मार्ट ग्लासेस कुछ-कुछ Meta RayBan जैसे हैं. ये AI स्मार्ट ग्लास ब्लैक कलर का है. जिसमें दो कैमरे हैं, जिनका इस्तेमाल वीडियो रिकॉर्ड करने, इमेज लेने या AI असिस्टेंट से सवाल पूछने के लिए किया जा सकता है.
Sarvam Kaze की सबसे खाय यूएसपी ये है कि इसे एक देसी यानी भारतीय कंपनी ने बनाया है. दावा है कि इसमें वो सारे फीचर्स हैं जो अन्य टेक कंपनियों के डिवाइस में मौजूद हैं. माना जा रहा है कि ये खास चश्मा Meta Glasses को टक्कर देगा. ये चश्मा जिस कंपनी का है उसके चर्चे बीते कुछ दिनों से जोर शोर से चल रहे हैं.
Sarvam AI आजकल खूब चर्चा में है. हाल ही में इस देसी AI मॉडल ने OpenAI ChatGPT और Google Gemini को मात दी थी. इसी कंपनी ने अपना पहला हार्डवेयर डिवाइस रिवील किया है. कंपनी अपने स्मार्ट ग्लासेस की कमर्सियल लॉन्चिंग करने वाली है. इसका टीजर लॉन्च हो चुका है. कंपनी के चीफ प्रत्यूष कुमार के मुताबिक Sarvam AI इसे जल्द ही बड़े पैमाने पर लॉन्च करेगी. इन ग्लासेस का मकसद AI को स्क्रीन से निकालकर रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बनाना है. हालांकि कंपनी ने लॉन्च की तारीख नहीं बताई है.
सर्वम AI भारतीय भाषाओं के लिए बड़े भाषा और स्पीच मॉडल बना रहा है, जिसका मकसद वॉइस-बेस्ड इंटरफेस, डॉक्यूमेंट प्रोसेसिंग और नागरिक-केंद्रित सर्विस को मुमकिन बनाना है. कंपनी का कहना है कि उसके ये इनोवेशन इंसानियत के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होंगे.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.

Meta Smart Glasses: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर नई टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्ट ग्लास में फेशियल रिकग्निशन वाला फीचर लाने पर काम कर रही है. इसका मतलब अगर आप यह चश्मा पहनेंगे तो सामने खड़े व्यक्ति की पहचान कुछ ही सेकंड में हो सकती है. अब इसको लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है.






