)
पूरे साल निगेटिविटी से बचना है तो होलाष्टक के 8 दिनों में कर लें ये काम, घर में आएगी पॉजिटिव एनर्जी
Zee News
Holashtak 2026 Upay : होली आने वाली है और उससे पहले 8 दिन होलाष्टक रहेंगे. होलाष्टक को अशुभ माना जाता है इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. वहीं होलाष्टक में किए गए उपाय निगेटिविटी से निजात दिला सकते हैं.
Holashtak Upay : फाल्गुन पूर्णिमा की रात को होलिका दहन होता है और इसके अगले दिन होली खेली जाती है. लेकिन होली के पावन पर्व से पहले 8 दिन के होलाष्टक लगते हैं. ये वो 8 दिन हैं जब भगवान विष्णु के परम भक्त प्रहलाद को मारने के लिए यातनाएं दी गई थीं. इसलिए इन 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. साथ ही ज्योतिष के अनुसार इन 8 दिनों में ग्रह उग्र रहते हैं, जिससे इस दौरान किए गए शुभ कामों का भी अशुभ फल मिलता है. हालांकि जीवन से नकारात्मकता को दूर करने और भगवान की भक्ति करने के लिए यह समय बहुत अच्छा होता है. जानिए इस साल होलाष्टक कब से लग रहे हैं और इस दौरान किए गए कौनसे उपाय नकारात्मकता से निजात दिलाते हैं.
पंचांग के अनुसार इस साल होलाष्टक 24 फरवरी 2026 से शुरू होंगे और 3 मार्च 2026 तक चलेंगे. 3 मार्च को होलिका दहन होने के साथ ही होलाष्टक समाप्त हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: गुरु-चंद्र का गजकेसरी राजयोग जगाएगा 4 राशि वालों का सोया भाग्य, बढ़ेगा धन-वैभव और ऐश्वर्य
होलाष्टक के दौरान कुछ ऐसे उपाय करें जो घर की नकारात्मक ऊर्जा को बाहर करेंगे, बल्कि पूरे साल निगेटिविटी से बचाव भी करेंगे. इसके लिए ये ताकतवर उपाय आजमा लें.
- होलाष्टक के दौरान रोजाना सुबह स्नान करने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें. ऐसा करने से घर पवित्रता और सकारात्मकता रहती है और निगेटिव एनर्जी दूर होती है.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.

Meta Smart Glasses: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर नई टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्ट ग्लास में फेशियल रिकग्निशन वाला फीचर लाने पर काम कर रही है. इसका मतलब अगर आप यह चश्मा पहनेंगे तो सामने खड़े व्यक्ति की पहचान कुछ ही सेकंड में हो सकती है. अब इसको लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है.






