)
अब बिना चीर-फाड़ सीख सकेंगे सर्जरी! AI समिट में छाया एरा यूनिवर्सिटी का VR मॉडल, बदल जाएगी मेडिकल की पढ़ाई
Zee News
India AI Impact Summit 2026 में लखनऊ की एरा यूनिवर्सिटी ने मेडिकल शिक्षा का भविष्य पेश किया. यूनिवर्सिटी ने गेमिफिकेशन टेक्नोलॉजी पर आधारित एक VR मॉडल के जरिए मेडिकल छात्रों को वर्चुअल माहौल में सर्जरी और इमरजेंसी केस की ट्रेनिंग करवाई. इस नई टेक्नोलॉजी में डॉक्टर ऐसी परिस्थितियों का सामना करते है जैसे वो असली इमरजेंसी वार्ड में करते है.
VR in Medical Education: क्या आपने कभी सोचा कि एक मेडिकल छात्र बिना किसी असली ऑपरेशन थिएटर में जाए ही एक हार्ट सर्जरी की प्रैक्टिस कर रहा है. लेकिन उसे खून की एक बूंद गिरने का अहसास भी नहीं हो रहा और दिल की धड़कनें भी सुनाई दे रही हैं. यह कोई साइंस-फिक्शन फिल्म का सीन नहीं है. भारत में इसको सच कर के दिखाया गया है. यह मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है. प्रगति मैदान के भारत मंडपम में चल रहे 'India AI Impact Summit 2026' में लखनऊ की एरा यूनिवर्सिटी (Era University) ने अपने इस क्रांतिकारी वर्चुअल रियलिटी (VR) वाले मेडिकल मॉडल से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है.एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह शिक्षा के गेमिफिकेशन की शुरुआत है.इससे डॉक्टरों को तैयार करने के पुराने तरीके को हमेशा के लिए बदल दिया जाएगा.
VR बॉक्स पहनते ही सामने होगा डिजिटल हॉस्पिटल एरा यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित यह मॉडल एआई और वर्चुअल रियलिटी का एक बेजोड़ मेल है. इसमें छात्र एक वीआर हेडसेट पहनते हैं और अचानक खुद को एक डिजिटल अस्पताल के अंदर पाते हैं. इसमें छात्र को ऐसे ही परिस्थितियों का सामना होता है जैसा वो असली इमरजेंसी वार्ड में करते है. इसमें छात्र वर्चुअल पेशेंट का इलाज करते हैं. अगर वे कोई गलत कट लगाते हैं या गलत दवा देते हैं, तो एआई सिस्टम तुरंत उन्हें इसके परिणामों के बारे में बता देता है. मेडिकल की दुनिया में इंसान की शरीर पर प्रैक्टिस करने की अपनी सीमाएं होती हैं, लेकिन इस वीआर मॉडल में छात्र एक ही प्रक्रिया का सैकड़ों बार अभ्यास कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें:- ईशान किशन ने पाकिस्तानियों को बनाया 'जासूस'! गूगल पर ढूंढ रहे हाइट और GF....
AI समिट में क्यों चर्चा में है यह मॉडल? समिट में इस प्रोजेक्ट को फ्यूचर ऑफ हेल्थकेयर एजुकेशन के रूप में पेश किया गया है. आईटी सचिव और समिट में आए एक्सपर्ट्स ने इसकी तारीफ करते हुए कहा कि यह टेक्नोलॉजी न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी, बल्कि आने वाले समय में सर्जिकल गलतियों (Surgical Errors) को भी कम करेगी. AI एक्सपो के एरा यूनिवर्सिटी के पवेलियन में मौजूद छात्रों का कहना है कि यह किसी गेम जैसा होता है. जहां आप अलग-अलग लेवल पार सकते है, और अपनी स्किल्स को अपडेट करते हैं. इससे पढ़ाई बोझिल नहीं लगती और छात्र ज्यादा दिलचस्पी के साथ हार्ड सब्जेक्ट को भी समझ पाता है.
आम आदमी को क्या होगा फायदा? आप सोच रहे होंगे कि इससे आम जनता को क्या मिलेगा? दरअसल, जब छात्र वीआर के जरिए ज्यादा कुशल और अनुभवी डॉक्टर बनेंगे, तो जमीन पर इलाज की क्वालिटी में सुधार होगा. ग्रामीण इलाकों के मेडिकल कॉलेजों में जहां संसाधनों की कमी होती है, वहां यह वीआर मॉडल एक डिजिटल लैब का काम करेगा.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.

Meta Smart Glasses: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर नई टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्ट ग्लास में फेशियल रिकग्निशन वाला फीचर लाने पर काम कर रही है. इसका मतलब अगर आप यह चश्मा पहनेंगे तो सामने खड़े व्यक्ति की पहचान कुछ ही सेकंड में हो सकती है. अब इसको लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है.






