)
Ramadan 2026: रमजान में इफ्तार की शुरुआत खजूर खाकर ही क्यों करते हैं, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक वजह
Zee News
Ramadan fasting Spiritual Rules: रमजान का पाक महीना इबादत का महीना है. सब्र और रूहानी सुकून पाने के लिए इस महीने में लोग इबादत के लिए खुद को समर्पित कर देते हैं. इस महीने में सहरी रोजा और इफ्तार किया जाता है. एक सवाल मन में जरूर उठता है कि लोग रोजे के बाद इफ्तार में सबसे पहले खजूर ही क्यों खाते हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.
Ramadan fasting Spiritual Meaning: रमजान का पाक महीना जल्द ही शुरू होने को है. इस महीने का मुसलमान रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं और जकात करते हैं. इस महीने में संयम रखने का बहुत महत्व है. रोजा रखने की पूरी विधि है. पहले सहरी यानी सुबह का भोजन किया जाता है और फिर पूरे दिन रोजा रखा जाता है इसके बाद दुआ करके इफ्तार किया जाता है यानी शाम को भोजन करके रोजा खोला जाता है. इस तरह से एक रोजा पूरा होता है. रोजा खोलने को लेकर एक सवाल दिमाग में जरूर उठता है कि आखिर क्यों रोजा खजूर खा कर ही खोला जाता है. आइए इसके बारे में जानें कि इसका धार्मिक और साइंटिफिक महत्व क्या है.
खजूर से रोजा खोलने की धार्मिक मान्यता क्या है इफ्तार के समय अक्सर लोग खजूर खाकर रोजा खोलते हैं लेकिन ऐसा क्यों करते हैं. इस्लामिक मान्यता है कि खजूर खाकर रोजा खोलना सुन्नत माना गया है. मान्यता है कि हजरत मुहम्मद को खजूर बेहद पसंद था. वे रोजा खोलने के लिए सबसे पहले खजूर का ही सेवन करते थे. यही वजह है कि मुस्लिम समुदाय में यह परंपरा आज भी जारी है. आज भी लोग इफ्तार को खजूर खाकर ही शुरू करते हैं. इसे पाक माना जाता है.
खजूर से रोजा खोलने के पीछे वैज्ञानिक महत्व खजूर से रोजा खोलने के पीछे वैज्ञानिक महत्व ये है कि खजूर का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. पूरे दिन रोजा रखा जाता है और शरीर में ग्लूकोज कम हो जाता है. दूसरी तरफ खजूर में प्राकृतिक शुगर होता है जिसे खाकर शरीर में तुरंत ऊर्जा भर जाती है. खजूर में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है. लंबे समय तक पेट खाली रहता है और जब खजूर खाते हैं पाचन प्रक्रिया सामान्य हो जाती है. रोजा में लंबे समय तक पानी नहीं पी पाने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है और खजूर खाने से शरीर को पोषक तत्व मिलता है. सिरदर्द और थकान दूर होती है. खजूर का विटामिन और मिनरल्स शरीर को शक्ति देता है.
रमजान में रोजा रखने का उद्देश्य रमजान सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का समय नहीं होता है बल्कि आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से बहुत महत्व रखता है. रमजान में रोजा रखने से मन काबू में रखना सिखा जाता है. यह महीना आत्मचिंतन का है और अल्लाह की इबादत का है. इससे आत्मिक शांति मिलती है और इस महीने में जकात करने का यानी दान करने का भी बहुत महत्व है. गरीब और जरूरतमंद लोगों की इस महीने में मदद करने से पीछे नहीं हटना चाहिए.
साल 2026 में कब से रमजान? इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा के अनुसार चलता है ऐसे में रमजान की सही तारीख भी चंद्रमा के दिखने पर ही तय की जाती है. इसी तरह अगर आज भारत में चांद दिख जाता है तो अगले दिन यानी 19 फरवरी 2026 को पहले रोजा रखा जा सकेगा.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







