)
कहां बिना बुलावे के भी जानें में नहीं करना चाहिए संकोच, जीवन की दुविधाएं होती हैं दूर, जानें कौन सी है वो जगहें?
Zee News
Places Worth Visiting Without Invitation: नीति शास्त्रों में कुछ ऐसी बातों के बारे में बताया गया है जिसके अनुसार अगर जीवन बिताएं तो जीवन को एक नया रास्ता मिलता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानें कि हमारे आत्मिक और सामाजिक कल्याण के लिए क्या करें.
Invitation Astro Tips: भारतीय परंपरा में बार बार इस बात को दोहराया जाता है कि कभी भी किसी के घर या किसी समारोह में बिना बुलाए नहीं जाना चाहिए. इससे स्वयं का मान भंग होता है. लेकिन नीति शास्त्रों की बात करें तो कुछ ऐसी विशेष जगहें हैं जहां पर बिना बुलाए ही चले जाना चाहिए. ऐसी 5 जगहों पर बिना निमंत्रण ही चले जाना चाहिए, इससे आत्मिक और सामाजिक कल्याण होता है और जीवन तो नई दिशा मिलती है. आइए जानें वो जगहें कौन सी हैं.
भगवान का दर और धार्मिक अनुष्ठान शास्त्रों की मानें तो भगवान के मंदिर में या तीर्थ स्थान पर जाने के लिए किसी के बुलावे का इंतजार नहीं करना चाहिए बल्कि ऐसी किसी भी योजना में खुद जातक शामिल हो जाना चाहिए. सत्संग या किसी बड़े अनुष्ठान में बिना संकोच के शामिल होना चाहिए. इससे पुण्य की प्राप्ति होती है.
गुरु का घर अपने गुरु के घर जाने से संकोच नहीं करना चाहिए. गुरु साक्षात भगवान का रूप होते हैं. शास्त्रों के अनुसार किसी व्यक्ति को गुरु के घर जाने मे संकोच नहीं करना चाहिए. गुरु का आशीर्वाद जीवन को नई राह दिखाता है और गुरु से कुछ न कुछ सीखने को मिलता है. जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है.
पिता के घर अगर आप अपने घर से दूर रहते हैं या माता पिता से दूर रहत हैं तो कभी भी पिता के घर में जानें से संकोच न करें. पिता के द्वार अपने बच्चे के लिए हमेशा खुले रहते हैं. शास्त्रों की मानें तो पिता के घर जाने के लिए बुलावे का इंतजार न करें.
घनिष्ठ दोस्त का घर अपने किसी घनिष्ठ दोस्त के घर जानें में न तो सकुचाना चहिए और ही बुलावे का इंतजार करा चाहिए. खासकर मित्र अगर किसी मुसीबत में हो तो बिना बोले ही उसकी मदद के लिए चले जाना चाहिए. मित्रता में प्रेम और अधिकार सबसे ऊपर होता है.

Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.

Meta Smart Glasses: दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Meta एक बार फिर नई टेक्नोलॉजी को लेकर चर्चा में है. रिपोर्ट है कि कंपनी अपने आने वाले स्मार्ट ग्लास में फेशियल रिकग्निशन वाला फीचर लाने पर काम कर रही है. इसका मतलब अगर आप यह चश्मा पहनेंगे तो सामने खड़े व्यक्ति की पहचान कुछ ही सेकंड में हो सकती है. अब इसको लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है.






