
Gold Rate Weekly Update: हफ्तेभर में 4000 रुपये सस्ता हुआ सोना, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का ये लेटेस्ट रेट
AajTak
Gold Rate Weekly Update: बीता सप्ताह जहां शेयर बाजार निवेशकों के लिए शानदार रहा है, तो वहीं सोने के खरीदारों के लिए भी राहत भरा साबित हुआ है. इस अवधि में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 4000 रुपये तक सस्ता हो गया है.
अगर आप सोना (Gold) खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर बीता हफ्ता आपके लिए राहत भरा साबित हुआ है और सोने की कीमतें तेजी से घटी (Gold Rate Fall) हैं, जी हां इस दौरान 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 4000 रुपये से ज्यादा घट गया है. न केवल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड प्राइस कम हुआ है, बल्कि घरेलू मार्केट में भी पीली धातु की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आइए जानते हैं कौन सी क्वालिटी का सोना अब किस भाव पर आ गया है?
MCX पर इतना सस्ता हुआ सोना बीते सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5 जून 2025 की एक्सपायरी वाले 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. इससे पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी 9 मई (शुक्रवार) को सोना अपने हाई से फिसलकर 96,518 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था. वहीं पांच कारोबारी दिनों में इसमें और भी ज्यादा गिरावट आई और 16 मई को ये कारोबार के अंत में 689 रुपये टूटकर 92,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इस हिसाब से देखें तो हफ्तेभर में सोने की कीमत (Gold Price) 4038 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हो गई है.
घरेलू मार्केट में भी Gold फिसला मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की तरह ही घरेलू मार्केट में भी सोने की चमक फीकी पड़ी है और इसका भाव फिसला है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, बीते 16 मई को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना (10 Gram 24 Karat Gold Rate) 92,320 रुपये पर आ गया, जबकि इससे हफ्तेभर पहले यानी 9 मई को इसकी कीमत 96,416 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंची थी. मतलब घरेलू मार्केट में सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 4096 रुपये की गिरावट (Gold Price Fall) दर्ज की गई है. अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड रेट पर नजर डालें तो...
क्वालिटी सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट गोल्ड 92,320 रुपये/10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड 90,009 रुपये/10 ग्राम 20 कैरेट गोल्ड 82,150 रुपये/10 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड 74,760 रुपये/10 ग्राम 14 कैरेट गोल्ड 59,530 रुपये/10 ग्राम
गौरतलब है कि ऊपर बताए गए गोल्ड रेट बिना मेकिंग चार्ज और GST के हैं, इनके जुड़ने से दाम में बदलाव हो सकता है. दरअसल, इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) हर दिन गोल्ड और सिल्वर के प्राइस की जानकारी देता है. यहां आपको बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के गोल्ड और सिल्वर रेट बताए गए हैं. IBJA की तरफ से जो रेट जारी किए जाते हैं वे देशभर के लिए सामान होते हैं. अगर आप गोल्ड या सिल्वर खरीदते हैं या बनवाते हैं तो आपको मेकिंग चार्ज पर अलग से जीएसटी और मेकिंग चार्ज देना होगा, इससे ज्वेलरी की कीमत ज्यादा हो जाती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









