
Glenn Maxwell: IPL के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे मैक्सवेल..? ये वजह आई सामने
AajTak
ग्लेन मैक्सवेल अगले महीने वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं जिसके कारण उनका पाकिस्तान दौरे और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती मैचों से बाहर रहना तय है.
ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अगले महीने वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसके कारण उनका पाकिस्तान दौरे और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती मैचों से बाहर रहना तय है. मैक्सवेल ने 'फॉक्स स्पोर्ट्स' से कहा कि कार्यक्रम में बदलाव के कारण तिथियों में टकराव होना तय था. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने विराट कोहली और मोहम्मद सिराज के अलावा मैक्सवेल को भी रिटेन किया था. बेंगलुरु ने विराट कोहली को पहले, मैक्सवेल को दूसरे और सिराज को बतौर तीसरे नंबर के खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया था.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












