
GG vs UPW WPL 2026 Live Score: यूपी वॉरियर्स ने जीता टॉस, गुजरात जायंट्स की पहले बैटिंग
AajTak
Gujarat Giants W vs UP Warriorz W: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स की टक्कर हो रही है. दोनों ही टीमों का लक्ष्य जीत के साथ खाता खोलने पर है, ऐसे में रोमांचक जंग होने की उम्मीद है.
Gujarat Giants Women vs UP Warriorz Women: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मैच नंबर-2 में गुजरात जायंट्स (GG) का सामना यूपी वॉरियर्स (UPW) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में है. मुकाबले में गुजरात जायंट्स टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है. गुजरात का स्कोर 1 ओवर के बाद 3-0 है. बेथ मूनी और सोफी डिवाइन क्रीज पर हैं.
यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स का प्रदर्शन डब्ल्यूपीएल में कुछ खास नहीं रहा है. दोनों ही टीम अब तक खिताब नहीं जीत पाई हैं. इस सीजन में दोनों का लक्ष्य अच्छा प्रदर्शन करना है. यूपी-गुजरात मुकाबले से जुडे़ अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
यूपी वारियर्स की प्लेइंग इलेवन: डिएंड्रा डॉटिन, मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), आशा शोभना, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़.
गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर (कप्तान), अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, जॉर्जिया वेयरहैम, रेणुका सिंह ठाकुर.
गुजरात जायंट्स का स्क्वॉड: सोफी डिवाइन, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एश्ले गार्डनर (कप्तान), डैनी वायट, कनिका आहूजा, यास्तिका भाटिया, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहैम, राजेश्वरी गायकवाड़, काश्वी गौतम, अनुष्का शर्मा, किम गार्थ, तनुजा कंवर, तितास साधु, रेणुका सिंह ठाकुर, आयुषी सोनी, शिवानी सिंह और हैप्पी कुमारी.
यूपी वारियर्स का स्क्वॉड: मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, प्रतीका रावल, हरलीन देओल, फोएबे लिचफील्ड, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, चार्ली नॉट, ड्रिएंड्रा डॉटिन, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, आशा शोभना, क्लो ट्रायोन, गोंगाडी तृषा, क्रांति गौड़ और सुमन मीणा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








