GF माहिका शर्मा को KISS, ईशान किशन संग डांडिया... T20 वर्ल्ड कप चैम्पियन बनकर हार्दिक पंड्या ने ऐसे किया सेलिब्रेशन,VIDEO
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 को भारतीय टीम ने 96 रनों से जीत लिया है. वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पंड्या के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनके साथ उनके कई वीडियो में उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी साथ दिखी हैं. वहीं एक वीडियो में वो ईशान किशन संग डांडिया खेलते दिख रहे हैं.
ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के Final में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाया और फिर गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन कर कीवी टीम को मैच से बाहर कर दिया. इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप का तीसरी बार चैम्पियन बन गया.
पहले खेलते हुए टी इंडिया ने 20 ओवरों में 255/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारतीय बल्लेबाजों ने मैदान के हर कोने में रन बरसाए और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.
256 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 19 ओवरों में महज 159 रनों पर सिमट गई.
भारत ने यह मुकाबला 96 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया. वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया जैसे ही चैम्पियन बनी तो क्रिकेटर्स के परिवार और फैमिली से जुड़े लोग मैदान पर आ गए. जहां सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा ने बटोरीं. एक मौके पर हार्दिक ने प्यार से अपनी गर्लफ्रेंड को KISS कर लिया. इस दौरान हार्दिक के पास टीवी प्रजंटेटर जतिन सप्रू भी थे.
वहीं एक और वीडियो में हार्दिक टीम इंडिया में अपने जिगरी और छोटा भाई मानने वाले ईशान किशन के साथ डांडिया करते हुए नजर आए . हार्दिक के साथ इस दौरान भी उनकी गर्लफ्रेंड माहिका दिखीं.
हार्दिक पंड्या का कैसा रहा टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन हार्दिक की बात की जाए तो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया. वहीं 13 गेंदों पर 18 रन बनाए. 32 साल के पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप के 9 मैचों में 217 रन 27.12 के एवरेज और 160.74 के स्ट्राइक रेट से बनाए. वहीं उन्होंने 9 मैचों में 9 विकेट 32.33 के एवरेज और 8.81 के इकोनॉमी से हासिल किए. हार्दिक का टी20 वर्ल्ड कप में मैच दर मैच प्रदर्शन

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








