
Gen Z प्रोटेस्ट: नेपाल की जेलों से भागे कैदियों की धर पकड़ जारी, 79 और गिरफ्तार
AajTak
नेपाल में हुए जेन-ज़ी प्रोटेस्ट के बाद 79 कैदी जेल से भाग निकले और भारत-नेपाल सीमा पार करने की कोशिश में पकड़े गए. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने इन्हें गिरफ्तार किया. इनमें दो नाइजीरियाई, एक ब्राज़ीलियाई और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं, जिनकी उम्र 29 से 40 साल है.
नेपाल में हुए जेन-ज़ी प्रोटेस्ट के बाद देश की कई जेलों में बंद कैदी भाग निकले. तमाम जेलों से भागे कुल 79 कैदियों को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने भारत-नेपाल सीमा पर कई चौकियों से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया है.
जानकारी के मुताबिक, संबंधित अधिकारी ने बताया कि इन कैदियों में दो नाइजीरियाई, एक ब्राज़ीलियाई और एक बांग्लादेशी भी है. ये चारों विदेशी नागरिक 29 से 40 साल की आयु वर्ग के हैं. इससे पहले पुलिस ने रविवार को बताया था कि पिछले हफ़्ते नेपाल में हुए हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान विभिन्न जेलों से भागे 3,700 से ज़्यादा कैदियों को फिर से गिरफ़्तार कर लिया गया है.
एजेंसी के मुताबिक, नेपाल पुलिस के प्रवक्ता, उप महानिरीक्षक बिनोद घिमिरे ने बताया कि रविवार दोपहर तक 3,723 कैदियों को जेलों में लाया जा चुका है.
'भारतीय पुलिस ने की मदद...'
हालांकि, 10,320 कैदी अभी भी फरार हैं, इसलिए उन्होंने जनता से सतर्क रहने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि कुछ कैदी खुद से लौट आए, जबकि भारतीय पुलिस ने भी भारत भागने की कोशिश करने वालों को गिरफ़्तार करने में मदद की. उप महानिरीक्षक घिमिरे ने बताया कि नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल द्वारा भागे हुए कैदियों को गिरफ़्तार करने का अभियान जारी है.
भ्रष्टाचार के खिलाफ जन-ज़ी प्रोटेस्ट और विभिन्न सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध के बाद हुई बर्बरता, आगजनी और प्रदर्शन के कारण प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









