
G-20 समिट में हिस्सा लेने PM मोदी साउथ अफ्रीका पहुंचे, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोहान्सबर्ग पहुंच गए हैं, जहां वे जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. यह पहली बार है जब जी-20 अफ्रीका में हो रहा है. प्रधानमंत्री तीन सत्रों को संबोधित करेंगे - समावेशी विकास, वैश्विक चुनौतियां और न्यायसंगत भविष्य पर.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचे, जहां 21 से 23 नवंबर तक जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है. यह सम्मेलन कई मायनों में ऐतिहासिक है - क्योंकि पहली बार जी-20 किसी अफ्रीकी देश में हो रहा है और लगातार चौथी बार यह ग्लोबल साउथ में आयोजित किया जा रहा है. इन सबके बीच भारत की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है.
जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत किसी उत्सव से कम नहीं रहा. दक्षिण अफ्रीकी प्रशासन, भारतीय समुदाय और स्थानीय लोगों ने फूल, सांस्कृतिक नृत्य और दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज के साथ मोदी का अभिवादन किया. यह दृश्य भारत–दक्षिण अफ्रीका के घनिष्ठ संबंधों और बढ़ते विश्वास को दर्शाता है.
प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मेलन में तीन मुख्य सत्रों को संबोधित करेंगे. पहला सत्र समावेशी और सतत आर्थिक विकास पर केंद्रित होगा, जहां दुनिया भर में विकास को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में विचार रखा जाएगा.
दूसरा सत्र जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण जैसी वैश्विक चुनौतियों पर केंद्रित रहेगा. तीसरे सत्र में सभी के लिए निष्पक्ष और न्यायपूर्ण भविष्य जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.
यह भी पढ़ें: सेंटर में PM मोदी और साइड में ट्रूडो... G20 से आईं दो तस्वीरों के बड़े हैं मायने
इसके अलावा, मोदी भारत–ब्राज़ील–दक्षिण अफ्रीका (IBSA) नेताओं की बैठक में भी शामिल होंगे. यह बैठक तीनों देशों के बीच सहयोग, व्यापार, विकास और वैश्विक मुद्दों पर साझा रणनीति को मजबूत करने का अवसर मानी जा रही है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.





