
Frank Duckworth Passes Away: डकवर्थ-लुईस नियम को लाने वाले फ्रेंक डकवर्थ का निधन... 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
AajTak
Frank Duckworth Passes Away: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच खेल जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है. क्रिकेट जगत में डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम को लाने वाले फ्रेंक डकवर्थ का निधन हो गया है. उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. फ्रेंक डकवर्थ इंग्लैंड के सांख्यिकीविद् भी थे.
Frank Duckworth Passes Away: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बीच खेल जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है. क्रिकेट जगत में डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नियम को लाने वाले फ्रेंक डकवर्थ का निधन हो गया है. उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. फ्रेंक डकवर्थ इंग्लैंड के सांख्यिकीविद् भी थे.
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंक डकवर्थ का निधन 21 जून को हो गया. डकवर्थ-लुईस पद्धति को डकवर्थ और उनके साथी सांख्यिकीविद् टोनी लुईस ने तैयार किया और इसका इस्तेमाल बारिश से प्रभावित मैचों के नतीजे के लिए किया जाता है.
बाद में डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नाम दिया गया
इस पद्धति को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे पहले 1997 में लागू किया गया और 2001 में आईसीसी उन मुकाबलों में संशोधित लक्ष्य देने की मानक प्रणाली के रूप इसे स्वीकार किया, जहां ओवरों की संख्या में कटौती होती है.
डकवर्थ और लुईस की सेवानिवृत्ति और ऑस्ट्रेलिया के सांख्यिकीविद् स्टीवन स्टर्न द्वारा इसमें कुछ संशोधन के बाद इस पद्धति को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न नाम दिया गया. डकवर्थ और लुईस दोनों को जून 2010 में ‘मेंबर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश अंपायर’ (एमबीई) से सम्मानित किया गया.
इस नियम के बदौलत मैच पूरा कराया जाता है

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









