
Flying Bike: उड़ने वाली बाइक की बुकिंग शुरू, 40 मिनट तक हवा में उड़ाते रहें, इतनी है कीमत
AajTak
दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक है XTURISMO 40 मिनट तक हवा में उड़ान भरने में सक्षम है. हवा में उड़ने वाली दुनिया की पहली बाइक XTURISMO को जापान की AERWINS Technologies ने डेवलप किया है. यह कंपनी एयर मोबेलिटी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करती है. आधिकारिक तौर पर अक्टूबर 2021 में इसे पेश किया गया था.
सड़क पर दौड़ने वाली बाइक को हवा में उड़ते हुए देखना कितना रोमांचक होगा? आमतौर पर तो बाइक को सड़कों पर चलने के लिए डिजाइन किया गया है. लेकिन टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब बाइक हवा में उड़ने भी लगी है. दुनिया की पहली प्लाइंग बाइक (Flying Bike) हवा में उड़ते हुए नजर आई है. दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक ने अमेरिका में अपना डेब्यू किया है. हवा में उड़ने वाली पहली बाइक XTurismo एक होवरबाइक है. डेट्रॉइट ऑटो शो के 2022 में ये बाइक हवा में उड़ती हुए नजर आई. इसके बाद से इस बाइक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं.
कितनी है रफ्तार?
दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक XTURISMO है, ये अनोखी बाइक 40 मिनट तक हवा में उड़ान भरने में सक्षम है. अगर इसकी स्पीड की बात करें, तो ये 62 मील प्रति घंटे तक रफ्तार तक पहुंच सकती है. आधिकारिक तौर पर अक्टूबर 2021 में इसे पेश किया गया था. पहली बार अमेरिका में नजर आई इस बाइक को 'डार्क साइड के लिए लैंड स्पीडर' नाम दिया गया है.
कितनी है बाइक की कीमत?
हवा में उड़ने वाली दुनिया की पहली बाइक XTURISMO को जापान की AERWINS Technologies ने डेवलप किया है. यह कंपनी एयर मोबेलिटी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करती है. कंपनी ने जापान में ही XTURISMO को तैयार किया है. एयरविन्स टेक्नोलॉजीज के संस्थापक, निदेशक शुहेई कोमात्सु ने उम्मीद जताई है कि 2023 तक इसे अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया जाएगा. अगर XTurismo की कीमत की बात करें, तो फिलहाल ये 770,000 अमेरिकी डॉलर में बिक रही है.
इस तरह का है डिजाइन

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









