
Flipkart और Amazon पर मिलेगा ऑफर, सस्ते में खरीद पाएंगे फोन-लैपटॉप, 16 हजार तक है डिस्काउंट
AajTak
Realme Sale: सस्ते में स्मार्टफोन या लैपटॉप खरीना चाहते हैं, तो Flipkart और Amazon Sale का फायदा उठा सकते हैं. रियलमी ने भी इस मौके पर अपने स्मार्टफोन्स और दूसरे प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है. यहां से आप सस्ते में कई आइटम्स खरीद सकते हैं. Realme डिवाइसेस पर 16 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा.
स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने Realme Festive Days सेल का ऐलान किया है. इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप और AIOT प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहा है. इन प्रोडक्ट्स पर कंपनी 16 हजार रुपये तक की छूट दे रही है. सेल में इस हफ्ते लॉन्च हुआ Realme GT Neo 3T भी डिस्काउंट पर उपलब्ध होगा.
रियलमी सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है. इन प्रोडक्ट्स को आप डिस्काउंट के साथ Realme के ऑनलाइन स्टोर के अलावा Flipkart और Amazon से खरीद सकेंगे.
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल और Amazon ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेल भी 23 सितंबर से ही शुरू हो रही है. आइए जानते हैं Realme स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स की डिटेल्स.
रियलमी की फेस्टिव डेज सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है. इसमें Realme GT Neo 3T और दूसरे फोन्स पर आकर्षक डील्स मिलेंगी. इस स्मार्टफोन को आप 7000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. कंपनी की मानें तो डिस्काउंट के साथ ये अब तक का सबसे सस्ता 80W और Snapdragon 870 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन बन जाता है.
इसके अलावा कंज्यूमर्स 15,000 रुपये का डिस्काउंट Realme GT 2 Pro पर हासिल कर सकते हैं. यह स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध होगा. वहीं Realme Narzo 50 5G को आप डिस्काउंट के बाद 11,999 रुपये में खरीद सकेंगे. डिवाइस Amazon और Realme.com पर उपलब्ध होगा.
स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट यानी 4GB RAM + 64GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन फिलहाल 13,999 रुपये में मिल रहा है. इस सेल से आप Realme लैपटॉप को भी डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. इस पर 16 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है. इस सेल का फायदा आपको Flipkart और Amazon Sale में मिलेगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









