
Fastest 150 Wickets: मोहम्मद शमी का कमाल, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड
AajTak
मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में दमदार बॉलिंग की. वनडे क्रिकेट में मोहम्मद शमी ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी कर लिया है, वह सबसे तेज़ 150 विकेट लेने वाले भारतीय बन गए हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की शानदार बॉलिंग देखने को मिली है. तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी ने मेजबान टीम को शुरुआती झटके दिए और इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया.
मोहम्मद शमी ने इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, अब वह वनडे में सबसे तेज़ 150 विकेट लेने वाले भारतीय बॉलर बन गए हैं. मोहम्मद शमी से पहले ये रिकॉर्ड अजित अगारकर के नाम था, जिन्होंने 97 मैच में 150 विकेट पूरे किए थे.
सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बॉलर • मिचेल स्टार्क 77 मैच (ऑस्ट्रेलिया) • सकलैन मुश्ताक 78 मैच (पाकिस्तान)• मोहम्मद शमी/राशिद खान 80 मैच (भारत, अफगानिस्तान) • ट्रेंट बोल्ट 81 मैच (न्यूजीलैंड) • ब्रेट ली 82 मैच (ऑस्ट्रेलिया)
पहले वनडे की मैच रिपोर्ट क्लिक कर पढ़ें
150 विकेट लेने के लिए सबसे कम बॉल • मिचेल स्टार्क- 3917 बॉल • अजंता मेंडिस- 4053 बॉल • मोहम्मद शमी- 4071 बॉल
मोहम्मद शमी का वनडे रिकॉर्ड 80 वनडे, 151 विकेट, बेस्ट- 69/5

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








