
Exit Poll: दक्षिण में बीजेपी 'फ्लावर नहीं, फायर है', जानिए तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में NDA की बढ़त के मायने?
AajTak
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल में एनडीए को 361-401 सीटें और इंडिया ब्लॉक को 131-166 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. अन्य को 8 से 20 सीटें मिल सकती हैं. राज्यों की बात करें तो इस बार आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. केरल में भी बीजेपी का खाता खुलने की उम्मीद है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सप्ताह जब कन्याकुमारी में उगते सूर्य की पूजा की तो इसे चुटीले अंदाज में कहा गया कि उगता सूरज दरअसल डीएमके का चुनाव चिह्न है. हालांकि इस व्यंग्य ने कुछ लोगों को हंसाया होगा. लेकिन इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के आंकड़े बताते हैं कि दक्षिण भारत में बीजेपी के लिए सूरज वास्तव में चमक रहा है. इसका बढ़ता ग्राफ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यह एक ऐसा इलाका रहा है, जिसे अभी तक बीजेपी के लिए जीतना संभव नहीं हुआ है.
एग्जिट पोल के आंकड़े अगर 4 जून को सटीक नतीजे में बदलते हैं तो इसका मतलब यह होगा कि दक्षिण भारत भी अब भाजपा के लिए निषिद्ध क्षेत्र नहीं है, जिसका लंबे समय से हिंदी-हिंदू-हिंदुत्व पार्टी के रूप में उपहास उड़ाया जाता रहा है. अब तक बीजेपी सिर्फ कर्नाटक में ही शासन करने में कामयाब रही है और इसे दक्षिण के प्रवेश द्वार के रूप में माना जाता है. आंकड़े बताते हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव नतीजों में पार्टी दो अतिरिक्त रास्ते बना सकती है. एक तेलंगाना से होकर गुजरना और दूसरा पड़ोसी आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम की साइकिल पर पीछे की सवारी करना. इसके अलावा, नतीजे तमिलनाडु और केरल भी आश्चर्यचकित कर सकते हैं.
अगर 'वनक्कम बीजेपी' मोमेंट करीब है तो इसका कारण क्या है?
आंकड़े बीजेपी के लिए कर्नाटक में 2019 जैसी जीत की भविष्यवाणी करते हैं. अगर ऐसा हुआ तो यह 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का मीठा बदला होगा. इससे यह भी साबित होगा कि कन्नड वोटर्स राज्य और देश के चुनाव के बीच अंतर समझता है. बीजेपी को 55 प्रतिशत वोट शेयर संकेत मिले हैं.
अगर कांग्रेस वास्तव में कर्नाटक में तीन-तीन सीटों तक ही सीमित रहती है तो उसका निराश होना भी लाजिमी होगा. कांग्रेस ने महिला-केंद्रित योजनाओं खासकर 2000 रुपये प्रति माह की आर्थिक मदद और मुफ्त बस यात्रा के सहारे चुनाव अभियान को मजबूती देने की पूरी कोशिश की थी. यदि मतदाताओं ने एनडीए के समर्थन में जबरदस्त वोटिंग की है तो यह साबित करेगा कि वोटर्स हर महीने जेब में पैसे या बस में मुफ्त यात्रा से कहीं ज्यादा लाभ मिलने की उम्मीद रखते हैं. यह साबित करेगा कि 'खटाखट-खटाखट' शासन के जिस ब्रांड का वादा किया गया था, उसे मीम क्रिएटर्स के अलावा खरीदार नहीं मिले हैं. यह भी दिखाएगा कि विपक्ष के जातिगत सर्वे के तमाम वादों के बीच बीजेपी ने लिंगायत वोट और जेडीएस ने वोक्कालिगा वोटों को अपने पक्ष में लाकर चुनावी माहौल बदल दिया है. एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से हैं. इस तरह का प्रदर्शन उनके कार्यकाल में भी खराब दाग लगाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







