
EVM के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को हिरासत में लिया
AajTak
'ईवीएम हटाओ मोर्चा' गैर सरकारी संगठनों, इंडिया ब्लॉक, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और देश के नागरिकों का एक साझा मंच है, जो मतपत्र पद्धति की वापसी की मांग कर रहा है.
ईवीएम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को नई दिल्ली में हिरासत में लिया गया. इसके साथ ही राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जा रहे पंजाब के 9 लोगों को गुरुवार को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में धारा 144 लागू है, जिसके कारण किसी भी सभा या प्रदर्शन की अनुमति नहीं है. एक अधिकारी ने कहा कि वे 'ईवीएम हटाओ मोर्चा' और पुरानी पेंशन योजना के तहत जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए पंजाब से आए थे.
बता दें कि 'ईवीएम हटाओ मोर्चा' गैर सरकारी संगठनों, इंडिया ब्लॉक, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और देश के नागरिकों का एक साझा मंच है, जो मतपत्र पद्धति की वापसी की मांग कर रहा है.
इस मामले में कांग्रेस नेता उदित राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि दिग्विजय सिंह और मुझ समेत सैकड़ों साथियों को ईवीएम के ख़िलाफ़ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यालय से गिरफ़्तार करके पार्लियामेंट थाने पर रखा है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन करने के लिए आ रहे लोगों के पास जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं थी. हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें उनमें से एक ने दावा किया कि उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया और सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन ले जाया जा रहा है. हालांकि पुलिस ने आरोपों से इनकार किया है. उधर, भोपाल कांग्रेस ने ट्वीट किया कि दिल्ली पुलिस द्वारा ईवीएम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उदित राज को हिरासत में लिया गया है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






