
England vs Australia Ashes Series: एशेज में बवाल.... बेन स्टोक्स ने दोहराई गिब्स वाली गलती, आउट होने से बचे स्मिथ, VIDEO
AajTak
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट मैच के पांचवें दिन जमकर बवाल हुआ. बेन स्टोक्स ने स्टीव स्मिथ का कैच पकड़ लिया था, लेकिन जश्न मनाने के चक्कर में उन्होंन गेंद पर से नियंत्रण खो दिया. इसके चलते तीसरे अंपायर ने बल्लेबाज के पक्ष में फैसला सुनाया. इस फैसले से अंग्रेज खिलाड़ी निराश दिखे.
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. मुकाबले के पांचवे दिन (31 जुलाई) पहले सेशन में जमकर बवाल हुआ. इसके केंद्र में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ थे. स्टोक्स ने स्मिथ का कैच पकड़ लिया था, लेकिन जश्न मनाने के चक्कर में उन्होंन गेंद पर से नियंत्रण खो दिया. बाद में स्मिथ नॉटआउट करार दिए गए.
यह पूरा वाकया ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 66वें ओवर में हुआ. उस ओवर में मोईन अली की पहली गेंद को स्टीव स्मिथ ने डिफेंड करने का का प्रयास किया, लेकिन इस कोशिश में गेंद स्मिथ के दस्ताने पर लगकर हवा में उछल गई. लेग-स्लिप में खड़े स्टोक्स ने छलांग लगाई और कैच ले लिया. इसके बाद जश्न मनाने की कोशिश में स्टोक्स हाथ घुटने पर लगा और गेंद छिटक गई.
Out or not out? 🤷♂️ #EnglandCricket| #Ashes pic.twitter.com/q2XCJuUpxM
हालांकि इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने कैच की अपील की, लेकिन मैदानी अंपायर जोएल विल्सन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. इसके बाद इंग्लैंड ने रिव्यू लिया. रिप्ले में साफ पता चला कि स्टोक्स ने कैच के पूरा होने से पहला अपना नियंत्रण खो दिया था. मैदानी अंपायर का 'नॉट आउट' का फैसला बरकरार रहा और ओवल में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों ने राहत की सांस ली.
एमसीसी का नियम 33.3 स्पष्ट रूप से कहता है कैच तभी पूरा होगा जब फील्डर का गेंद और गति पर पूरी तरह नियंत्रण हो. इससे पहले गेंद जमीन को नहीं छू सकती है. ऐसे में तीसरे अंपायर नितिन मेनन का फैसला पूरी तरह से सही था. हालांकि तीसरे अंपायर के फैसले से अंग्रेज खिलाड़ी नाराज दिखे.
हर्शल गिब्स की दिलाई याद

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.











