
ENG-W vs IND-W: स्मृति मंधाना का रिकॉर्डतोड़ शतक, भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मैच में इंग्लैंड को रौंदा
AajTak
भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 मैच में 97 रनों से हरा दिया. भारतीय टीम की जीत में कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना की अहम भूमिका रही. मंधाना ने रिकॉर्डतोड़ शतक लगाया.
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 जून (शनिवार) को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 97 रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 211 रनों का टारगेट मिला था, जिसका मेजबान टीम पीछा नहीं कर पाई. भारतीय टीम की जीत में कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना की अहम भूमिका रही. मंधाना ने रिकॉर्डतोड़ शतक लगाया.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिला टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए. स्मृति मंधाना ने 62 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. वहीं हरलीन दयोल ने 7 चौके की मदद से 23 बॉल पर 43 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड की ओर से लॉरेन बेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.
स्मृति मंधाना अब वूमेन्स टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं. साथ ही वूमेन्स टी20 इंटरनेशनल में शतक बनाने वाली वो दूसरी भारतीय हैं. बता दें कि इससे पहले वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2018 में हरमनप्रीत कौर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रन बनाए थे. स्मृति मंधाना ऐसी पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है.
वूमेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों प्रारूपों में शतक हीदर नाइट (इंग्लैंड) टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड) लौरा वोलवॉर्ड (साउथ अफ्रीका) बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) स्मृति मंधाना (भारत)
वूमेन्स टी20 इंटरनेशनल में एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर 9- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) vs भारत 8- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) vs इंग्लैंड 8- सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) vs साउथ अफ्रीका 8- स्मृति मंधाना (भारत) vs इंग्लैंड
वूमेन्स टी20 इंटरनेशनल में भारत का सर्वाधिक स्कोर 217/4 vs वेस्टइंडीज, मुंबई, 2024 210/5 vs इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज, 2025 201/5 vs यूएई, दांबुला, 2024

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








