
ENG vs NZ T20 WC Live Score: न्यूजीलैंड की हार की दुआ कर रहा पाकिस्तान, इंग्लैंड से है कीवियों का मुकाबला
AajTak
England VS New Zealand T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टक्कर है. न्यूजीलैंड के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना महत्वपूर्ण है. दूसरी ओर इंग्लिश टीम सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म कर चुकी है.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर-49 में आज (27 फरवरी) इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से है. दोनों टीमों के बीच सुपर-8 स्टेज का यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे होगा, जबकि पहली गेंद शाम 7 बजे फेंकी जाएगी.
इंग्लैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले को जीतकर अंतिम-चार का टिकट कटाना चाहेगी. न्यूजीलैंड यदि इस मैच को जीतता है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगा. इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...
मुकाबले में न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन.
मुकाबले में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग-11: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवर्टन, जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद.
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच अब तक 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लिश टीम ने 17 मैचों में जीत हासिल की. जबकि न्यूजीलैंड को 10 मुकाबले में जीत नसीब हुई. तीन मुकाबले बेनतीजा भी रहे. यानी आंकड़ों में इंग्लैंड का पलड़ा कीवियों पर भारी रहा है.
इंग्लैंड का फुल स्क्वॉड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवर्टन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, बेन डकेट, ल्यूक वुड, जोश टंग और रेहान अहमद.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








