
ENG vs IND Test Series 2025: टीम इंडिया की सबसे मजबूत 'दीवार' साबित हो रही कमजोर कड़ी... करुण नायर या साई किसपर खेलें दांव?
AajTak
Team India number 3 problem: टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर कभी राहुल द्रविड़ खेलते थे, उसके बाद इस नंबर पर चेतेश्वर पुजारा लंबे समय तक खेले. फिर शुभमन गिल को इस नंबर पर ट्राय किया गया. लेकिन कोहली के संन्यास के बाद गिल नंबर 4 पर खेलने पहुंच गए. ऐसे में भारतीय टीम से जब से पुजारा हटे हैं, तब से ही यह नंबर कमजोर कड़ी साबित हुआ है.
Team India number 3 problem: राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा... भारतीय क्रिकेट के वो दो मजबूत स्तंभ, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में नंबर 3 पोजीशन लंबे समय तक संभाली. लेकिन पुजारा को जब से टीम इंडिया से हटाया गया है, तब से ही इस पोजीशन पर कोई भी ऐसा बल्लेबाज नहीं दिखा जिसने नंबर 3 पर विश्वास दिखाया है. द्रविड़ और पुजारा इस पोजीशन पर खेलते थे तो नंबर 3 को भारतीय टीम की दीवार कहा जाता था, लेकिन हालिया समय में यह दीवार कमजोर कड़ी साबित हुई है.
इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम ने लीड्स टेस्ट में साई सुदर्शन को इस नंबर पर खिलाया जो महज 30 रन (पहली पारी में 0 दूसरी पारी में 30 रन) बना सके. करुण नायर एजबेस्टन टेस्ट (31, 26) और लॉर्ड्स टेस्ट (40, 14) में तीसरी पोजीशन पर खेले, लेकिन उन्होंने भी कुछ खास प्रभावित नहीं किया.
ऐसे में सवाल है कि मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 23 जुलाई से होने वाले मुकाबले में करुण नायर को खिलाया जाएगा या साई सुदर्शन को मौका मिलेगा या एक और दावेदार अभिमन्यु ईश्वरन को मौका मिलेगा .
करुण को और कितने मौके? 33 साल के करुण नायर मौजूदा सीरीज में अब तक 6 पारियों में सिर्फ 131 रन बना सके हैं. उनका एवरेज 21.83 है. लीड्स टेस्ट में करुण को निचले क्रम में बैटिंग का मौका मिला, लेकिन जब उन्हें अगले दो टेस्ट में तीसरे नंबर पर खिलाया गया, तो वह उस मौके का फायदा नहीं उठा सके.
लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में जब टीम को एक स्थिर साझेदारी की जरूरत थी, तब वो गेंद छोड़ने की कोशिश में वे LBW आउट हुए. वैसे हेड कोच गौतम गंभीर ने सीरीज से पहले साफ कहा था कि करुण को ज्यादा मौके दिए जाएंगे. लेकिन वो गंभीर की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं.
Carse is STEAMING in! 😤 Nair departs! ☝ pic.twitter.com/IKrZHn7L0l

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










