
ENBA Awards में आजतक की बादशाहत बरकरार, बेस्ट हिंदी न्यूज चैनल समेत इन कैटेगरी में मिले अवॉर्ड्स
AajTak
ENBA Awards 2025 में इंडिया टुडे और आजतक ग्रुप ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन किया. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म, चुनाव, युद्ध, सामाजिक मुद्दे, मनोरंजन और प्राइम टाइम शो में कई गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज अवार्ड मिले हैं. लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर, उत्तरकाशी क्लाउडबर्स्ट और Dastak NEET जैसी रिपोर्ट्स को खास पहचान मिली.
ENBA Awards 2025 का ऐलान इस बार इंडिया टुडे और आजतक ग्रुप के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बनकर सामने आया. पत्रकारिता के श्रेष्ठ काम को सम्मानित करने वाले इस प्रतिष्ठित मंच पर एक बार फिर आजतक की बादशाहत साफ दिखाई दी.
राजधानी दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित इरोज होटल में आयोजित भव्य समारोह में इंडिया टुडे ग्रुप ने कई अपने नाम किए. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म, ब्रेकिंग न्यूज, इंटरनेशनल कवरेज, एंटरटेनमेंट, सोशल इश्यूज, बिजनेस, एंकरिंग और वीडियोग्राफी - हर कैटेगरी में इंडिया टुडे और आजतक की रिपोर्टिंग, प्रेजेंटेशन और विश्वसनीयता को निर्णायकों ने सराहा.
यह उपलब्धि सिर्फ अवॉर्ड्स तक सीमित नहीं है, बल्कि उस टीमवर्क, मेहनत और जमीनी पत्रकारिता की पहचान है, जिसने सालों से दर्शकों का भरोसा कायम रखा है और देश की मीडिया इंडस्ट्री में इंडिया टुडे ग्रुप को अग्रणी बनाए रखा है.
हिंदी - बेस्ट हिंदी चैनल
बेस्ट इन डेप्थ सीरीज – हिंदी
बेस्ट न्यूज कवरेज – इंग्लिश

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












