
पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतदान जारी, 9 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में
AajTak
पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतदान जारी है. वोटिंग सुबह 8 बजे बैलेट पेपर से शुरू हुई और शाम 4 बजे तक चलेगी. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चुनाव के नतीजे 17 दिसंबर को घोषित होंगे.
पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए इस समय मतदान चल रहा है. मतदान सुबह 8 बजे बैलेट पेपर से शुरू हुआ और शाम 4 बजे तक चलेगा. इस चुनाव में 9 हजार से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं.
पंचायत समिति के लिए 8,098 और जिला परिषद के लिए 1,249 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. 44 हजार पुलिसकर्मी और 96 हजार कर्मचारी चुनावी ड्यूटी में तैनात किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: शीतलहर के साथ बढ़ेगी ठंड! यूपी-पंजाब समेत इन राज्यों में घने कोहरे का भी अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी
राज्य के सभी ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करते हुए 13,395 पोलिंग स्टेशनों पर 18,718 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. इनमें से 860 बूथों को अतिसंवेदनशील और 3,405 को संवेदनशील घोषित किया गया है.
यह भी पढ़ें: पंजाब CM ने निर्माणाधीन सड़कों का किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर ठेकेदार का पेमेंट रोका
अतिसंवेदनशील बूथों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है. चुनाव के नतीजे 17 दिसंबर को घोषित होंगे.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










