
स्किन डिजीज की दवा, बड़ी कंपनियों का लेबल... गाजियाबाद में नकली दवाओं की फैक्ट्री, पूरे नॉर्थ इंडिया में होती थी सप्लाई
AajTak
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद के लोनी में चल रही नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. फैक्ट्री में तैयार हो रही दवाओं की सप्लाई पूरे नॉर्थ इंडिया में की जा रही थी. छापेमारी में हजारों नकली स्किन संबंधी दवाएं बरामद की गईं हैं. यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली दवाओं के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. यह फैक्ट्री गाजियाबाद के लोनी इलाके में चल रही थी, जहां भारी मात्रा में स्किन से जुड़ी बीमारियों की नकली दवाएं तैयार की जा रही थीं. इन नकली दवाओं की सप्लाई पूरे नॉर्थ इंडिया में की जाती थी, जिससे आम लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा था.
दरअसल, दिल्ली क्राइम ब्रांच को सूचना मिल रही थी कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में नकली दवाओं का नेटवर्क एक्टिव है. इसी आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की.
इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने गाजियाबाद के लोनी में चल रही फैक्ट्री तक पहुंच बनाई और छापेमारी कर दी. इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में स्किन रोगों की नकली दवाएं, बड़ी मात्रा में कच्चा माल, मशीनें, लेबल और नामी कंपनियों की दवाओं जैसे दिखने वाले पैकेट बरामद किए.
यह भी पढ़ें: डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नकली दवा तो नहीं खा रहे आप? गाजियाबाद में फेक मेडिसिन गैंग का भंडाफोड़, 1.10 करोड़ का माल जब्त
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया है कि फैक्ट्री में तैयार की जा रही नकली दवाओं को दिल्ली के सदर बाजार समेत कई बड़े दवा बाजारों में सप्लाई किया जाता था. इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीम ने सदर बाजार में भी छापेमारी कर नकली दवाओं की खेप बरामद की. पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था और बड़ी संख्या में लोग इसके जरिए मुनाफा कमा रहे थे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के पश्चिम विहार में नकली दवाओं का रैकेट पकड़ा, कई राज्यों में हो रही थी सप्लाई

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










