
बोरी से निकला दिख रहा था इंसानी हाथ... लोगों की नजर पड़ी तो मच गया हड़कंप, आनन-फानन में बुलानी पड़ी पुलिस
AajTak
छत्तीसगढ़ में दुर्ग के भिलाई शहर में उस समय सनसनी फैल गई, जब अंडर ब्रिज के पास नाली में एक बोरी के अंदर अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिली. शव से तेज बदबू आने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के भिलाई शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. सुपेला एरिया में अंडर ब्रिज के पास नाली में एक बोरी में बंद लाश मिली है. यह लाश एक महिला की है, जो सड़ी-गली हालत में थी. शव से तेज दुर्गंध फैल रही थी, जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को खबर दी. पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है.
दरअसल, कुछ स्थानीय लोग जब अंडर ब्रिज के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें नाली की ओर से तेज बदबू महसूस हुई. जब ध्यान से देखा तो नाली में पड़े एक बोरे के बाहर इंसानी हाथ दिखाई दिया. यह देख लोग दहशत में आ गए और तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
पुलिस ने नाली से बोरे को बाहर निकलवाया. बोरे की रस्सी खोलने पर उसके अंदर एक महिला का शव मिला, जो काफी हद तक सड़ चुका था. प्रारंभिक जांच में शव लगभग 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने सबूत इकट्ठे किए. इसके बाद शव कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें: मां की मौत, पिता ने कर ली शादी... अब 15 साल की खुशी का फंदे से लटका मिला शव, दादा बोले- उसे साया दिखता था
पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं और हत्या कर शव को बोरी में भरकर नाली में फेंका गया है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










