
महाराष्ट्र: पुराने टिकट घर को गिराने के दौरान हादसा, ऊपर गिरी लोहे की सीढ़ी... मजदूर की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे में पुराने टिकट घर को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जिससे एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सेंट्रल रेलवे के ठाणे जिले के अटगांव स्टेशन पर शनिवार को एक पुराने स्ट्रक्चर को गिराने का काम दुखद हो गया, जब लोहे की सीढ़ी गिर गई. जिससे एक मज़दूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. एक एजेंसी के मुताबिक शहापुर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब मज़दूर स्टेशन के पुराने टिकट घर को तोड़ रहे थे.
अधिकारी के मुताबिक काम के दौरान, पास की सीढ़ी का एक हिस्सा, जो एक पुराने लोहे के पुल के स्ट्रक्चर का हिस्सा था, अचानक टूट गया और नीचे गिर गया. जिससे नीचे काम कर रहे दो मज़दूर फंस गए. सूचना लगते ही पुलिस और रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
यह भी पढ़ें: वलसाड़ में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, पांच मजदूर घायल, गार्डर लेवलिंग के दौरान हादसा
इसके बाद एक मज़दूर को बाहर निकाला गया, जिसके पैर में गंभीर चोटें थीं और उसे शहापुर सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं दूसरा मज़दूर भारी, जंग लगी लोहे की सीढ़ी के नीचे फंस गया था और उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया.
यह भी पढ़ें: 200 रुपये से मजदूर परिवार ने जीती 1.5 करोड़ की लॉटरी, पीछे पड़ गए गैंगस्टर्स
अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू टीमों को बॉडी निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










