
दिल्ली-NCR पर पॉल्यूशन और स्मॉग का डबल अटैक! अक्षरधाम 'ओझल', AQI 490 के पार... रेंग रहीं गाड़ियां
AajTak
दिल्ली एक बार फिर गंभीर वायु प्रदूषण की चपेट में हैं. रविवार सुबह कई इलाकों में AQI 490 के पार पहुंच गया, जिससे हवा 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है. हालात बिगड़ने पर CAQM ने GRAP-IV लागू कर दिया है. आलम ये है कि आज दिल्ली के कई इलाके में घना कोहरा छाया हुआ है.
दिल्ली-NCR में रविवार सुबह भी लोगों को जहरीली हवा से राहत नहीं मिली. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 6 बजे कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 490 के पार दर्ज किया गया, जिससे पूरी राजधानी ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता की चपेट में है. इनके अलावा राजधानी के कई इलाके में घना कोहरा है. विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम आंकी गई है. वहीं नोएडा में कमोबेश हालात यही हैं.
आनंद विहार (491), अशोक विहार (493), बावाना (498), रोहिणी (499), विवेक विहार (495) और वजीरपुर (493) जैसे इलाकों में हालात बेहद खराब बने हुए हैं. ITO में AQI 485, IGI एयरपोर्ट पर 416 और लोधी रोड पर 400 दर्ज किया गया. विशेषज्ञों के मुताबिक यह इस साल दिल्ली में चौथा मौका है जब AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर... AQI 441 पहुंचते ही GRAP-4 लागू, कंस्ट्रक्शन समेत इन चीजों पर बैन
प्रदूषण में अचानक आई इस तेज बढ़ोतरी के पीछे मौसम की भूमिका अहम मानी जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की रफ्तार बेहद कम हो गई है, जिससे प्रदूषक कण वातावरण में ही फंसे हुए हैं. यही वजह है कि शनिवार को हालात तेजी से बिगड़े और जहरीली धुंध ने एक बार फिर राजधानी को ढक लिया.
कोहरे में छिपी दिल्ली
दिल्ली में आज अब तक इस साल का सबसे घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रही है. हालात ऐसे रहे कि अक्षरधाम मंदिर तक नजरों से ओझल हो गया और कई इलाकों में सड़कों पर कुछ मीटर से ज्यादा विजिबिलिटी नहीं रही. अक्षरधाम के आसपास तो 50 मीटर आगे देख पाना भी मुश्किल हो गया.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










