
Elon Musk कभी-कभी तो एक दिन में कर देते हैं 150 से ज्यादा पोस्ट, क्या है इसकी वजह?
AajTak
पिछले दो वर्षों में एलन मस्क के सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की फ्रिक्वेंसी में काफी ज्यादा उछाल आया है. इंडिया टुडे के एक विश्लेषण में पाया गया कि 2024 में अमेरिकी चुनावों से पहले उन्होंने एक दिन में 154 बार से ज्यादा पोस्ट किये हैं.
स्पेसएक्स के साथ अंतरिक्ष यात्रा में क्रांति लाने, टेस्ला में इलेक्ट्रिक वाहनों की सीमाओं को आगे बढ़ाने और एक्स के साथ सोशल मीडिया को नया आकार देने के बीच, तीन बड़ी- बड़ी कंपनियों के मालिक, दुनिया के सबसे बड़े अमीर आदमी एलन मस्क दिन में 154 से ज्यादा बार सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का समय कैसे निकाल लेते हैं?
एलन मस्क का शेड्यूल असंभव रूप से व्यस्त लगता है. फिर भी, उनकी निरंतर ऑनलाइन उपस्थिति एक दिलचस्प सवाल उठाती है. उन्हें समय कहां से मिलता है. इंडिया टुडे की OSINT टीम ने सोशल ब्लेड टूल का उपयोग कर पिछले दो वर्षों में मस्क की सोशल मीडिया पोस्टिंग फ्रिक्वेंसी का विश्लेषण किया. इसमें पाया गया कि 2024 में अमेरिकी चुनावों से पहले उनके पोस्ट करने की फ्रिक्वेंसी में तेज उछाल आया है.
ट्रंप का समर्थन के बाद बढ़ी पोस्टिंग फ्रिक्वेंसी 2024 के चुनाव में राष्ट्रपति ट्रम्प का समर्थन करने वाले सबसे बड़े दानकर्ता के रूप में, मस्क ने जुलाई 2024 में ट्रम्प की उम्मीदवारी का समर्थन किया. यह एक महत्वपूर्ण मोड़ था जब उनकी पोस्टिंग फ्रिक्वेंसी में अप्रत्याशित वृद्धि हुई. मस्क ने 2024 में एक्स पर 29,172 बार पोस्ट किया था, जिसमें से 18,335 पोस्ट उनके समर्थन के बाद आए थे.
18 से 25 नवंबर के बीच की किया सबसे ज्यादा पोस्ट उनकी सबसे तीव्र पोस्टिंग अवधि 18 नवंबर से 25 नवंबर के बीच थी, जब उन्होंने औसतन प्रतिदिन 154 पोस्ट किए. यह वह समय भी था जब मस्क ने DOGE (सरकारी दक्षता विभाग) के प्रमुख के रूप में अपनी नई भूमिका के लिए अपनी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की थी.
सितंबर में हर सप्ताह किये 580 पोस्ट मई 2024 में, मस्क ने औसतन प्रति सप्ताह 332 पोस्ट किए, जो जून में थोड़ा कम होकर 270 हो गया. हालांकि, जुलाई में, उनकी साप्ताहिक पोस्ट बढ़कर 415 हो गईं और बढ़ती रहीं - अगस्त में 437, सितंबर में 580 और नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव के महीने में प्रति सप्ताह 977 पोस्ट पर पहुंच गईं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









