
ED की दलील, केजरीवाल पक्ष का बचाव... पढ़ें- कोर्ट में CM की जमानत पर बहस के दौरान क्या-क्या हुआ
AajTak
एएसजी ने कहा कि, केजरीवाल ने अपने फोन का पासवर्ड देने से इनकार कर दिया था, इसलिए हमें विनोद चौहान के फोन का सहारा लेना पड़ा. सीएम केजरीवाल द्वारा फोन का पासवर्ड नहीं देने का प्रतिकूल निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए क्योंकि इससे सभी सच सामने आ जाएगा.
दिल्ली की विवादास्पद शराब नीति और इससे जुड़े मनी लांड्रिंग घोटाले में आरोपी दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए राऊज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया. ग्रीष्मावकाश के दौरान ईडी सीबीआई की विशेष जज न्याय विंदु ने 1 लाख के निजी मुचलके यानी बॉन्ड पर केजरीवाल को जमानत पर रिहा करने जा आदेश दिया है. ईडी ने इस आदेश के अनुपालन पर 48 घंटे की रोक लगाने की मांग की, लेकिन अदालत ने ईडी की मांग ठुकरा दी. कोर्ट ने कहा है कि विस्तृत फैसला शुक्रवार को अपलोड होगा. वहीं ईडी राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रही है.
दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की और फिर शाम को ही उन्हें जमानत दे दी. सीएम केजरीवाल को शराब घोटाले में बड़ी राहत मिली है. इससे पहले कोर्ट में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं. ईडी के वकील ने क्या दी दलील? ईडी की ओर से एएसजी (एडिशनल सॉलिसिटर जनरल) एसवी राजू ने कहा कि 'हमारे पास दस्तावेजी सबूत हैं. अरविंद केजरीवाल के ठहरने के लिए गोवा में होटल को 1 लाख रुपये का भुगतान किया गया था. ये राशि अन्य पेमेंट के अलावा थी. ये राशि चनप्रीत सिंह ने ट्रांसफर की थी, जिसमें 50-50 हजार रुपये दिए गए थे. चनप्रीत सिंह को हवाला के जरिए 45 करोड़ मिले, जिसका इस्तेमाल गोवा चुनाव में किया गया था. एएसजी ने कहा कि सागर को दिल्ली में विनोद चौहान से पैसे मिले. कभी-कभी आंगड़िया सीधे पैसा नहीं देते हैं, वे इसे किसी और के माध्यम से भेजते हैं. विनोद चौहान के फोन से मिलते-जुलते नोट मिले हैं. उन्होंने चनप्रीत सिंह को भी फोन किया है.'
'विनोद चौहान से फोन पर बात करते थे सीएम' विनोद चौहान अरविंद केजरीवाल से कॉल पर बात करते थे, उनके बीच अच्छे संबंध थे. एक सीएम का किसी अंगड़िया व्यक्ति से क्या लेना-देना है जो नकदी का लेन-देन करता है और ट्रांसफर करता है? इससे उनका इस मामले से लिंक जुड़ा होना साबित होता है. केजरीवाल अंगड़िया के मालिक विनोद चौहान से बातचीत करते थे. चौहान ने सागर पटेल से चनप्रीत को पेमेंट करने के लिए कहा था. इसके बाद चनप्रीत ने अरविंद केजरीवाल के लिए होटल का भुगतान किया था.
यह भी पढ़िएः दिल्ली CM केजरीवाल को बड़ी राहत, शराब घोटाला केस में मिली जमानत, तिहाड़ से कल आएंगे बाहर
'अपने फोन का पासवर्ड देने से किया था इनकार' एएसजी ने कहा कि, केजरीवाल ने अपने फोन का पासवर्ड देने से इनकार कर दिया था, इसलिए हमें विनोद चौहान के फोन का सहारा लेना पड़ा. सीएम केजरीवाल द्वारा फोन का पासवर्ड नहीं देने का प्रतिकूल निष्कर्ष निकाला जाना चाहिए क्योंकि इससे सभी सच सामने आ जाएगा. यह जमानत से इनकार करने का एक आधार है. विनोद चौहान दिल्ली सरकार के अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग का प्रबंधन कर रहे थे.
हमने समन को न मानने के बावजूद उन्हें गिरफ्तार नहीं कियाः ईडी इसके साथ ही विनोद चौहान ने डीजेबी सदस्यों के तबादलों को मैनेज किया सच उगलवाना पूछताछ की कला है. पहले कुछ कथनों में उन्हें सहज बनाने के लिए सरल प्रश्न पूछे जाते हैं. जानबूझकर समन को धता बताना एक ऐसी बात है जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया है. हमने समन न मानने के बावजूद केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया. एएसजी ने हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मांगी, विस्तृत दलीलें दी गईं, दिल्ली हाई कोर्ट ने रिकॉर्ड मांगे.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.






