
Easy Trip के IPO को शानदार रिस्पॉन्स, आखिरी दिन तक 160 गुना सब्सक्राइब!
AajTak
टूर एंड ट्रैवेल्स सेक्टर की कंपनी इजी ट्रिप प्लानर के IPO को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है. इजी ट्रिप प्लानर्स का IPO आखिरी दिन तक करीब 159 गुना सब्सक्राइब हुआ है. यह आंकड़ा 10 मार्च के शाम 5 बजे तक का है.
टूर एंड ट्रैवेल्स सेक्टर की कंपनी इजी ट्रिप प्लानर के IPO को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है. इजी ट्रिप प्लानर्स का IPO आखिरी दिन तक करीब 159 गुना सब्सक्राइब हुआ है. यह आंकड़ा 10 मार्च के शाम 5 बजे तक का है. कंपनी का इश्यू 8 मार्च को खुला था. (Photo: File) Easy Trip Planners साल 2021 का दसवां IPO है. भारत की दूसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी IPO के जरिये 510 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इश्यू का प्राइस बैंड 186-187 रुपये तय हुआ है. इस कंपनी की वेबसाइट (EaseMyTrip.com) है. (Photo: File) अगर रिटेल निवेशक की बात करें तो यह हिस्सा 77.40 गुना भर चुका है. जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 382.21 गुना सब्सक्राइब हुआ, जबकि क्वालिफाइड इंस्टिट्युट बायर्स (QIB) का हिस्सा 77.53 गुना सब्सक्राइब हुआ. 16 मार्च शेयर अलॉटमेंट होने की संभावना है और 19 मार्च को EaseMyTrip की लिस्टिंग BSE और NSE दोनों पर होगी. (Photo: File)More Related News













