
Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में भी हिली धरती
AajTak
दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. झटके इतने तेज थे कि दफ्तरों में लोगों ने इन्हें महसूस किया.
दिल्ली-NCR में मंगलवार दोपहर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भी कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटके इतने तेज थे कि घरों-दफ्तरों में लोगों ने इन्हें महसूस किया. हालांकि, अभी तक जान माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.
भूकंप के दौरान का वीडियो आया सामने
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर आए. इनकी तीव्रता 5.8 थी. भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन के 10 किमी अंदर बताया जा रहा है.
Earthquake of Magnitude:5.8, Occurred on 24-01-2023, 14:28:31 IST, Lat: 29.41 & Long: 81.68, Depth: 10 Km ,Location: Nepal for more information Download the BhooKamp App https://t.co/gSZOFnURgY@ndmaindia @Indiametdept @Dr_Mishra1966 @Ravi_MoES @OfficeOfDrJS @PMOIndia pic.twitter.com/y1Ak7VbvFB
इससे पहले 5 जनवरी को भी दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. जम्मू-कश्मीर में भी धरती हिली थी. वहां भी लोगों को भूकंप के तेज झटके महसूस किए थे. इस भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई थी. इसका केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश इलाका रहा था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











