
Dussehra 2024: घर में रहती है पैसों की कमी? दशहरे पर ये एक उपाय कर सकता है मालामाल
AajTak
Dussehra 2024 Upay: दशहरे के दिन ही भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी. इसी दिन देवी मां की प्रतिमा का विसर्जन भी होता है. इस दिन अस्त्र-शस्त्रों की पूजा का भी विधान है.
Dussehra 2024: आज देशभर में दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है. शास्त्रों में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है. दशहरे के दिन ही भगवान राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी. इसी दिन देवी मां की प्रतिमा का विसर्जन भी होता है. इस दिन अस्त्र-शस्त्रों की पूजा का भी विधान है. ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन अगर कुछ विशेष प्रयोग किए जाएं तो अपार धन की प्राप्ति हो सकती है.
दशहरे पर पूजा के लाभ दशहरे के दिन महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा और भगवान राम की पूजा करनी चाहिए. इससे संपूर्ण बाधाओं का नाश होता है और जीवन में सफलता मिलती है. दशहरे पर मां की पूजा करके आप किसी भी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. नवग्रहों को नियंत्रित करने के लिए भी आज की पूजा अदभुत होती है.
धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय दशहरे के दिन शमी का पौधा लगाएं और नियमित रूप से उसमें जल डालते रहें. पौधे के निकट हर शनिवार को संध्या काल में दीपक जलाएं. आपको धन का अभाव कभी नहीं होगा. इसके अलावा, दशहरे पर सप्तधान्य (सात प्रकार के अनाज) का दान करने से दरिद्रता का नाश होता है और धन की प्राप्ति होती है.
रूद्राक्ष धारण दशहरे के दिन रुद्राक्ष धारण करना बहुत शुभ माना जाता है. यह मानसिक शांति और सुरक्षा प्रदान करता है. हालांकि रूद्राक्ष धारण करने के कुछ खास नियम भी होते हैं. इसे धारण करने वाले व्यक्ति के लिए ब्रह्मचर्या का पालन अनिवार्य होता है.
नए काम की शुरुआत दशहरा के दिन कोई नया काम, व्यापार, या परियोजना शुरू करना अत्यंत शुभ माना जाता है. इस दिन नींबू और मिर्च का तोरण घर के मुख्य दरवाजे पर लटकाना शुभ माना जाता है. यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में सहायक होता है.
विजय प्राप्ति के लिए दिव्य मंत्र "श्रियं रामं , जयं रामं , द्विर्जयम राममीरयेत। त्रयोदशाक्षरो मन्त्रः , सर्वसिद्धिकरः स्थितः।।"

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









