
'DMK को हराने के लिए साथ आएं', अन्नामलाई ने विजय को दिया NDA में आने का न्योता
AajTak
तमिलनाडु चुनाव से पहले सूबे में एनडीए का कुनबा बढ़ाने में जुटी बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने अभिनेता से राजनेता बने टीवीके प्रमुख थलापति विजय को एनडीए में आने का न्योता दिया है.
तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी साल में सभी राजनीतिक दल रणनीति को अंतिम रूप देने और गठबंधन का गणित सेट करने में जुट गए हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी तमिल राजनीति में पहली बार विजय पताका फहराने, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनाने के दावे कर रही है.
बीजेपी का फोकस एनडीए का कुनबा बढ़ाने पर है और तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने अब एक और पार्टी को गठबंधन में आने का न्योता दिया है. तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा है कि डीएमके को हराने के लिए सभी को एकजुट होना होगा. उन्होंने कहा कि डीएमके को सत्ता से हटाने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि एंटी डीएमके सभी वोट एकमुश्त पड़ें.
तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई ने यह भी जोड़ा कि व्यक्तिगत रूप से मेरा मानना है कि इस दिशा में अभी काफी लंबा रास्ता तय करना है. उन्होंने अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय को भी एनडीए में आने का न्योता दिया. अन्नामलाई ने कहा कि जब भी विजय भाषण देते हैं, उनके भाषण से साफ संकेत मिलता है कि वह डीएमके सरकार को सत्ता से हटते देखना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: रूठों को मनाने में लगे अन्नामलाई, दिनाकरन से की मुलाकात, NDA में वापसी के लिए मनाया
उन्होंने दावा किया कि विजय के भाषणों पर गौर करें, तो इसका 90 प्रतिशत हिस्सा डीएमके पर हमले का होता है. अन्नामलाई ने कहा कि डीएमके को सत्ता से हटाने के लिए विजय और उनकी पार्टी को एनडीए के साथ आना चाहिए.
यह भी पढ़ें: 'तमिल संस्कृति पर हमला...', जन नायकन की रिलीज रोकने के लिए राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










