
जन सुराज का क्या होगा? रितेश पांडे के बाद आरसीपी का भी मोह भंग होता दिख रहा
AajTak
जन सुराज पार्टी बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान बहुत से लोगों के लिए नई उम्मीद लेकर आई थी. पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर के दावे भी बहुत बड़े थे. पर जिस तरह पार्टी के नेताओं का मोहभंग हो रहा है वह जन सुराज के लिए बहुत चिंता की बात है.
चुनावी रणनीतिकार के रूप में देशभर में प्रसिद्ध हुए प्रशांत किशोर द्वारा 2025 में शुरू की गई पोलिटिकल पार्टी जनसुराज के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मॉडल मंडरा रहे हैं. बिहार की राजनीति में एक नई ताकत बनने की कोशिश में लगे प्रशांत किशोर को 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में उम्मीद के उलट जनता ने नकार दिया. किशोर के बड़े बड़े दावे धराशायी हो गए. फिर भी उनकी लोकप्रियता को देखते हुए बिहार में यह उम्मीद है कि पीके हार नहीं मानेंगे.
अगर पहले चुनाव में इतना बड़ा बज वो क्रिएट कर सकते हैं तो आगे 5 साल की मेहनत उन्हें खाक से उठाकर फलक पर भी बैठा सकती है. पर जिस तरह विधानसभा चुनावों के बाद किशोर अंडरग्राउंड हुए हैं और जिस तरह पार्टी नेताओं का उनसे मोहभंग हो रहा है उसका जनता में गलत संदेश जा रहा है.
पहले भोजपुरी गायक और राजनीतिक नवागंतुक रितेश पांडे ने पार्टी छोड़ी, और अब पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (राम चंद्र प्रसाद सिंह) के बाहर निकलने की अफवाहें तेज हैं. यह मोहभंग मुख्य रूप से पार्टी की चुनावी हार, आंतरिक संरचना में बदलाव, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और बाहरी राजनीतिक दबावों से जुड़ा लगता है. आइए विस्तार से समझते हैं कि क्यों इतनी जल्दी नेता पार्टी से दूर हो रहे हैं और उनका भविष्य क्या है?
रितेश पांडे का मामला: चुनावी हार और व्यक्तिगत प्राथमिकताएं
रितेश पांडे, जो भोजपुरी गायक हैं और 'हैलो कौन' जैसे गानों से मशहूर हैं, ने अक्टूबर 2025 में जनसुराज जॉइन किया था. वे प्रशांत किशोर की होम सीट करगहर (रोहतास जिला) से विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन बुरी तरह हारे. महज दो महीने बाद, 12 जनवरी 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया पर इस्तीफा दे दिया. वजह बताई कि वे अपनी काम (संगीत और सामाजिक काम) पर फोकस करना चाहते हैं, जिससे उन्हें इतना प्यार और सम्मान मिला है.
यह मोहभंग जल्दी हुआ क्योंकि जनसुराज का चुनावी प्रदर्शन बेहद खराब रहा. पार्टी ने 238 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन 235 पर जमानत जब्त हो गई और कुल वोट शेयर सिर्फ 3.4% ही रहा. एनडीए (बीजेपी-जेडीयू गठबंधन) ने 202 सीटें जीतकर एकतरफा जीत हासिल की. रितेश जैसे नए चेहरे को लग सकता है कि पार्टी में राजनीतिक भविष्य नहीं है, खासकर जब वे पहले से ही मनोरंजन जगत में सफल हैं. पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह फिल्टरिंग का हिस्सा है, जहां सिर्फ समर्पित सदस्य रहेंगे.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







