
सिरसा में रोडरेज की खौफनाक वारदात, युवक ने बीच सड़क तलवार से मचाया तांडव, Video
AajTak
हरियाणा के सिरसा में सड़क पर हुई मामूली टक्कर के बाद रोडरेज की गंभीर घटना सामने आई. एक युवक ने तलवार निकालकर कार सावर युवकों पर हमला कर दिया. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. दोनों पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ.
हरियाणा के सिरसा से रोडरेज का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क पर हुई मामूली टक्कर ने देखते ही देखते हिंसक झगड़े का रूप ले लिया. इस सनसनीखेज घटना से मौके पर दहशत फैल गई. बताया जा रहा है कि सड़क पर दो गाड़ियों की मामूली टक्कर से यह विवाद खड़ा हुआ. शुरुआत में युवकों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुस्साए युवक ने तलवार निकालकर दूसरी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी.
यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तलवारबाज युवक ताबड़तोड़ कार पर वार कर तोड़फोड़ कर रहा है. उसने गाड़ी के शीशे और बॉडी को तोड़ दिया, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
सिरसा में रोडरेज की हैरान कर देने वाली घटना
हालांकि, दूसरी गाड़ी में सवार दो युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए तलवारबाज को मौके पर ही पकड़ लिया. लेकिन इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ. कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा और उग्र हो गया. गुस्से में दोनों ओर से एक-दूसरे की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस पूरी घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे. सड़क पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया. फिलहाल यह मामला पुलिस के पास है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं. इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सड़क पर बढ़ता गुस्सा अब कानून व्यवस्था के लिए खतरा बनता जा रहा है.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







