
नागपुर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़... 24 लाख से ज्यादा का स्टॉक मिला, सामग्री भी जब्त की गई
AajTak
महाराष्ट्र के नागपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. हिंगना इलाके में एक बंगले से चल रही इस अवैध यूनिट पर छापेमारी के दौरान करीब 24.67 लाख की नकली शराब, कच्चा माल और मशीनें बरामद की गईं. इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
महाराष्ट्र के नागपुर में राज्य आबकारी विभाग ने नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. विभाग के द्वारा की गई छापेमारी में करीब 24.67 लाख रुपये की नकली शराब के साथ ही कच्चा माल और उपकरण जब्त किए गए हैं. इस मामले में सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है.
एजेंसी के अनुसार, आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीम ने नागपुर के हिंगना क्षेत्र के गोंडवाना पिंपरी इलाके में स्थित एक बंगले पर छापा मारा. वहां अवैध रूप से नकली इंडियन मेड फॉरेन लिकर (IMFL) तैयार की जा रही थी. लंबे समय से मिल रही सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई.
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 1,090 लीटर नकली शराब का मिश्रण, 356 बोतलें ऐसी शराब की, जो महाराष्ट्र में बिक्री के लिए प्रतिबंधित हैं, और 90 बल्क लीटर अन्य नकली शराब बरामद की. इसके अलावा नकली शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली कई आधुनिक मशीनें और सामग्री भी जब्त की गई.
यह भी पढ़ें: यूपी-बिहार सीमा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 बोरियों में छिपाई गई एक करोड़ की विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने बताया कि मौके से इलेक्ट्रॉनिक बोतल सीलिंग मशीन, नकली लेबल, बोतलों के ढक्कन, बड़ी संख्या में खाली बोतलें और एक चार पहिया वाहन भी बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल शराब की ढुलाई के लिए किया जा रहा था.
जांच में सामने आया है कि आरोपी नकली ब्रांडेड शराब तैयार कर उसे बाजार में सप्लाई करने की तैयारी में थे. इस अवैध कारोबार से न सिर्फ सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा था, बल्कि आम लोगों की सेहत के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा था. आबकारी विभाग ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







