
क्यों बढ़ाया गया तेलंगाना का IAS कैडर? अब राज्य में होंगे 218 अफसर, जानिए वजह
AajTak
तेलंगाना की बढ़ती प्रशासनिक जिम्मेदारियों के बीच केंद्र सरकार ने राज्य के IAS कैडर की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है. नए संशोधन के तहत अब राज्य में कुल 218 IAS पद स्वीकृत होंगे. केंद्र का कहना है कि ये कदम शासन व्यवस्था को मजबूत करने और बढ़ते प्रशासनिक दबाव को बेहतर तरीके से संभालने के उद्देश्य से उठाया गया है.
तेलंगाना की बढ़ती प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) कैडर की संख्या बढ़ा दी है. अब तेलंगाना में IAS के कुल स्वीकृत पद 218 हो गए हैं. इससे पहले यह संख्या 208 थी.
केंद्र ने ये फैसला भारतीय प्रशासनिक सेवा (कैडर संख्या निर्धारण) संशोधन विनियम, 2026 के तहत लिया है. ये संशोधन तेलंगाना सरकार से परामर्श के बाद किया गया है और 9 जनवरी 2026 से प्रभावी हो चुका है. अधिसूचना कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के तहत आने वाले कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने जारी की है.
कैडर की नई संरचना क्या होगी?
संशोधित नियमों के मुताबिक, तेलंगाना सरकार के तहत वरिष्ठ ड्यूटी पदों की संख्या 119 तय की गई है. इसके अलावा कैडर में अलग-अलग श्रेणियों के तहत नीचे दिए जा रहे आरक्षित पद भी शामिल हैं.
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति आरक्षित: 47 पद राज्य प्रतिनियुक्ति आरक्षित: 29 पद प्रशिक्षण आरक्षित: 4 पद अवकाश आरक्षित और कनिष्ठ पद आरक्षित: 19 पद इस तरह कुल मिलाकर IAS कैडर की संख्या अब 218 तक पहुंच गई है.
भर्ती कैसे होगी?

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










