
DRI Action: चिकन फीड में छिपी 270 किलो मेफेड्रोन जब्त, 81 करोड़ की ड्रग्स के साथ 6 गिरफ्तार, जानें पूरी कहानी
AajTak
DRI ने एक मल्टी-स्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. साथ ही चिकन फीड में छिपाई गई 270 किलो मेफेड्रोन नामक ड्रग्स जब्त की गई है. जिसकी कीमत 81 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है. नशे की इस खेप के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. पढ़ें पूरी कहानी.
270 kg Mephedrone Seizure: डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने देश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. एजेंसी ने मल्टी-स्टेट ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. 11 और 12 जनवरी 2026 को चली इस सुनियोजित कार्रवाई में 270 किलो मेफेड्रोन जब्त की गई है. यह एक सिंथेटिक नशीला पदार्थ है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भारी मांग है. जब्त की गई ड्रग्स की कीमत अवैध बाजार में करीब 81 करोड़ रुपये आंकी गई है. कई राज्यों में यह कार्रवाई एक साथ की गई, जिससे तस्करों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.
चिकन फीड की आड़ में ड्रग तस्करी जांच में सामने आया कि तस्करों ने नशे की खेप को छिपाने के लिए एक नया तरीका अपनाया था. मेफेड्रोन को चिकन फीड यानी पशु आहार की खेप में छिपाकर घरेलू स्तर पर ट्रांसपोर्ट किया जा रहा था. यह तरीका इसलिए अपनाया गया ताकि जांच एजेंसियों की नजरों से बचा जा सके. आमतौर पर कृषि आधारित सामानों की जांच कम होती है, जिसका फायदा उठाने की कोशिश की गई. हालांकि DRI की खुफिया जानकारी के आगे यह चाल भी नाकाम साबित हुई.
खुफिया सूचना पर कार्रवाई DRI को इस ड्रग मूवमेंट को लेकर पहले से पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर टीमों को अलर्ट पर रखा गया. अधिकारियों ने संभावित रूट्स और वाहनों की पहचान की. लगातार निगरानी के बाद सही समय पर कार्रवाई को अंजाम देने की योजना बनाई गई. इस ऑपरेशन में तकनीकी सर्विलांस और जमीनी इंटेलिजेंस दोनों की अहम भूमिका रही.
राजस्थान में रोका गया ट्रक खुफिया सूचना के आधार पर DRI अधिकारियों ने राजस्थान में एक ट्रक को रोका. ट्रक में दिखने में कृषि आधारित सामान यानी चिकन फीड लदा हुआ था. शुरुआती तौर पर यह एक सामान्य मालवाहक वाहन लग रहा था. लेकिन जब ट्रक की गहन तलाशी ली गई, तो सच्चाई सामने आ गई. चिकन फीड की बोरियों के भीतर बड़ी मात्रा में मेफेड्रोन छिपाकर रखा गया था.
270 किलो मेफेड्रोन बरामद तलाशी के दौरान कुल 270 किलो मेफेड्रोन बरामद किया गया. यह मात्रा अब तक की बड़ी घरेलू जब्तियों में से एक मानी जा रही है. बरामद नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में लगभग 81 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इतनी बड़ी खेप यह साबित करती है कि सिंडिकेट लंबे समय से सक्रिय था. इसका नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था.
मौके से ड्राइवर गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान ट्रक ड्राइवर को मौके से हिरासत में लिया गया. इसके अलावा, खेप की निगरानी कर रहे और उसे सुरक्षित पहुंचाने वाले अन्य लोग भी पकड़े गए. ये सभी लोग सीधे तौर पर ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क का हिस्सा थे. पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आईं हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई. यहीं से पूरे सिंडिकेट की परतें खुलनी शुरू हुईं

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










