
'नखरे वाली, तुम्हारी आंखें नहीं हैं...', स्टोरीटेलर नीलेश मिश्रा ने इंडिगो स्टाफ पर बेटी के साथ दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, एयरलाइन ने दी सफाई
AajTak
प्रसिद्ध ऑडियो स्टोरीटेलर और लेखक नीलेश मिश्रा ने इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ पर उनकी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है.
प्रसिद्ध ऑडियो स्टोरीटेलर और लेखक नीलेश मिश्रा ने इंडिगो एयरलाइंस पर उनकी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. उनकी बेटी वैदेही मिश्रा लखनऊ से गोवा तक अकेले, अनअकंपनिड माइनर (UMNR) के रूप में यात्रा कर रही थी. नीलेश मिश्रा का यह आरोप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो गया, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली.
“क्या तुम्हारी आंखें नहीं हैं” नीलेश मिश्रा ने अपने पोस्ट में दावा किया कि इंडिगो की एक फ्लाइट अटेंडेंट ने उनकी बेटी के साथ रूखा और अपमानजनक व्यवहार किया. उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ ने उनकी बेटी को “नखरे खाने वाली” कहा और उससे यह भी कहा गया, “क्या तुम्हारी आंखें नहीं हैं? जाओ, जाओ खाना खाओ! जाओ और अपनी फ्लाइट मिस कर दो!”
10 साल की बेटी कर रही थी सफर मिश्रा ने पोस्ट में लिखा कि यह और इस तरह की कई अन्य बातें इंडिगो की स्टाफ सदस्य (जिसे उन्होंने लराइब बताया) ने उनकी 10 साल की बेटी से कहीं, जो अकेले यात्रा कर रही थी. उन्होंने कहा कि वयस्क यात्रियों के प्रति इंडिगो के रवैये के बारे में तो लोग जानते ही हैं, लेकिन आज उन्होंने वही रवैया एक बच्चे के प्रति भी देखा. मिश्रा ने बताया कि उन्होंने संबंधित स्टाफ से फोन पर बात की, लेकिन इसके बावजूद उसका रवैया नहीं बदला. उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एयर सेवा (AirSewa) X अकाउंट को टैग करते हुए नाराजगी जताई.
इंडिगो ने दी सफाई मामला सामने आने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. एयरलाइन ने कहा कि उन्होंने नीलेश मिश्रा से फोन पर बात की है और इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से जांचा जा रहा है. इंडिगो ने उनके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया.
बाद में इंडिगो ने आंतरिक जांच के बाद एक विस्तृत बयान जारी किया. एयरलाइन का कहना है कि नीलेश मिश्रा की बेटी की पूरी यात्रा के दौरान देखभाल की गई और स्टाफ का व्यवहार हर स्तर पर शालीन, सहयोगी और संवेदनशील रहा. इंडिगो ने दावा किया कि अनअकंपनिड माइनर प्रोटोकॉल के तहत बच्ची की हर चरण में लगातार निगरानी की गई.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










